{"_id":"5d9a07a68ebc3e01431c14a2","slug":"vijay-hazare-trophy-sandeep-sharma-takes-career-best-7-19-in-punjabs-win-over-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: मात्र 49 रन पर ढेर हुई टीम, इस गेंदबाज ने 19 रन देकर झटके 7 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: मात्र 49 रन पर ढेर हुई टीम, इस गेंदबाज ने 19 रन देकर झटके 7 विकेट
Sun, 06 Oct 2019 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में रविवार को पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के आगे हरियाणा टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। संदीप की खतरनाक गेंदबाजी के सामने हरियाणा की टीम ताश के पत्ते की तरह से बिखर गई और पूरी टीम महज 49 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
इस मैच में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा टीम का ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में पंजाब ने 15.1 ओवर में 50 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए दो टी-20 मैच खेल चुके संदीप ने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आठ ओवर में 19 रन देकर सात विकेट झटके। इस दौरान उनका संदीप का इकॉनमी रेट 2.38 का रहा और उन्होंने दो ओवर मेडन भी फेंके।
विज्ञापन