{"_id":"61b87a1aa56f7f5e686286f4","slug":"vijay-hazare-trophy-ruturaj-gaikwad-smashes-4th-consecutive-century-joins-virat-kohli-prithvi-shaw-in-elite-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा चौथा शतक, विराट-शॉ-पडीक्कल की खास सूची में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा चौथा शतक, विराट-शॉ-पडीक्कल की खास सूची में हुए शामिल
Tue, 14 Dec 2021 04:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:33 PM IST
सार
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में चौथा शतक जड़ दिया है। दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने महाराष्ट्र की अगुवाई करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : social media
विस्तार
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में चौथा शतक जड़ दिया है। दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने महाराष्ट्र की अगुवाई करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ शतकीय पारी खेली। यह उनका पिछले पांच मैचों में चौथा शतक हो गया है। उन्होंने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
ऋतुराज अब विजय हजारे ट्रॉफी के एक सत्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले विराट कोहली, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल की खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 2009-10 में कोहली और इसके बाद शॉ और पडीक्कल ने 2020-21 में चार-चार शतक लगाए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 310 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज ने 132 गेंदों में 168 रन बनाए। उनके अलावा अजीम काजी ने 79 गेंदों में 73 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ऋतुराज ने इससे पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ 136, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 154* रन और केरल के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी। हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ वो 21 रन बनाकर आउट हो गए थे।
आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज ने अपने जोरदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में 19 जनवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है और इसके लिए अभी टीम का एलान होना है।