{"_id":"676d9e4aa9f3d2f60501fb16","slug":"vijay-hazare-trophy-karnataka-beat-punjab-by-one-wicket-mumbai-and-maharashtra-win-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: कर्नाटक ने पंजाब को एक विकेट से हराया, मुंबई और महाराष्ट्र की बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: कर्नाटक ने पंजाब को एक विकेट से हराया, मुंबई और महाराष्ट्र की बड़ी जीत
Thu, 26 Dec 2024 11:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:50 PM IST
सार
कप्तान अग्रवाल ने नाबाद 139 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मयंक अग्रवाल की नाबाद 139 रन की पारी से कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पंजाब को एक विकेट से हराया, जबकि मुंबई और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैचों में नौ विकेट के समान अंतर से जीत दर्ज की। हरियाणा ने एक अन्य मैच में झारखंड को 64 रन से हराया जबकि हैदराबाद में बारिश के कारण ग्रुप ई की टीमों केरल बनाम मध्य प्रदेश और बंगाल बनाम त्रिपुरा के मैच नहीं हो पाए और उन्हें अंक बांटने पड़े।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी
कप्तान अग्रवाल ने नाबाद 139 रन की पारी खेली जिससे कर्नाटक ने ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से अनमोलप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। उसके अन्य बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा (17), प्रभसिमरन सिंह (26), नेहल वढेरा (37), अनमोल मल्होत्रा (42) और सनवीर सिंह (35) दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके जवाब में कर्नाटक ने लगातार विकेट गंवाए लेकिन अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखा और 127 गेंदों की अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए, जिससे उनकी टीम ने नौ विकेट पर 251 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश को 114 रन से मिली हार
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख खान (नाबाद 132) के शानदार शतक की मदद से तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 114 रन से हराया। शाहरुख ने 85 गेंदों की पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा अली ने 76 रन की नाबाद पारी खेली। तमिलनाडु ने 47 ओवर में पांच विकेट पर 284 रन बनाए। यश दयाल को दो विकेट मिले। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 32.5 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। कप्तान रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। संदीप, वरुण और विजय शंकर को दो-दो विकेट मिले।