फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2019 21th day match report

विजय हजारे ट्रॉफीः यूपी की जीत में चमके गर्ग-सौरभ, ये रहा 21 वें दिन का पूरा राउंड-अप

Mon, 14 Oct 2019 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2019 21th day match report
-

प्रियम गर्ग (120) की शानदार शतकीय पारी के बाद सौरभ कुमार (6/25) की उम्दा गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ पर 109 रन की बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम गर्ग के शतक के बावजूद छह गेंद शेष रहते 211 रन पर आउट हो गई। गर्ग के अलावा शिवम मावी (20) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर और अक्षय ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में विदर्भ की टीम 31.3 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।  

विज्ञापन


बड़ौदा से दो विकेट से हारा हिमाचल
हिमाचल प्रदेश को ग्रुप बी मुकाबले में बड़ौदा के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव भट्ट (3/24) और निनाद (3/33) के सामने 44 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई। प्रशांत चोपड़ा ने 40 और निखिल गगंटा नाबाद 46 की पारी खेली। बड़ौदा ने लक्ष्य को स्वप्निल सिंह (66*) और दीपक हुड्डा (32) के दम पर 34.5 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर हासिल कर लिया। हिमाचल के लिए अंकुश बेदी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


दिल्ली ने पंजाब को पांच रन से हराया
ललित यादव (54*रन, 2/22) के ऑलराउंड खेल से दिल्ली ने ग्रुप बी मेें पंजाब को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने ध्रुव शौरी 46, नीतीश राणा 39 और हिम्मत सिंह 33 की मदद से आठ विकेट पर 220 रन बनाए। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने पांच विकेट लिए। जवाब में पंजाब की टीम नौ विकेट पर 215 रन ही बना पाई। अनमोलप्रीत सिंह ने 73, अभिषेक शर्मा ने 36 और शरद लुमा ने 40 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी, पवन नेगी और राणा ने भी दो-दो विकेट लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेएंडके को आठ विकेट से मिली मात
ओपनर प्रियांक पांचाल (135) की नाबाद शतकीय पारी से गुजरात ने ग्रुप सी मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को आठ विकेट से पराजित किया। जेएंडके ने पहले खेलते हुए अब्दुल समद 68, शुभम खजूरिया 66 और परवेज रसूल 49 रन की मदद से आठ विकेट पर 279 रन बनाए। गुजरात की तरफ से रस कलारिया, चिंतन गजा ओर ए नागेशवल्ला ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में पार्थिव पटेल की अगुआई वाले गुजरात ने 37.3 ओवर में दो विकेट पर 282 रन बनाकर जीत दर्ज की। पार्थिव ने 63 और भार्गव मेराई नाबाद 70 की पारी खेली।

नगालैंड ने चंडीगढ़ को एक विकेट से हराया
चंडीगढ़ को प्लेट ग्रुप में नगालैंड के हाथों रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से मात मिली। अंकित कौशिक 55, बिपुल शर्मा 49 और जसकरण सिंह 34 की पारियों के बावजूद चंडीगढ़ की टीम दो गेंद शेष रहते 220 रन पर आउट हो गई। नगालैंड ने 48.4 ओवर में नौ विकेट पर 222 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। ओसोशी लोंगचर ने 76 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से श्रेष्ठ निर्मोही ने पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed