फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 round up manoj tiwari and Shrikant Mundhe play well

मनोज और मुंडे के नाम रहा विजय हजारे ट्रॉफी का 13वां दिन, एक नजर सभी मुकाबलों के परिणाम पर

Sat, 17 Feb 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 round up manoj tiwari and Shrikant Mundhe play well
मनोज तिवारी

विजय हजारे ट्रॉफी का आज 13वां दिन था। शनिवार को कुल मिलाकर ग्रुप बी में 3 मैच खेले गए, जिसमें कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं सभी मुकाबलों के परिणाम परः-

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बनाम त्रिपुरा
ग्रुप बी में खेले गए पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 61 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। यूपी के लिए रिंकु सिंह ने नाबाद 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा की टीम 9 विकेट पर 296 रन बना पाई और मैच हार गई। त्रिपुरा की तरफ से यशपाल सिंह ने सबसे अधिक 110 रन बनाए। त्रिपुरा के लिए सौरभ कुमार ने 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बनाम केरल
ग्रुप बी में खेले गए दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्रा ने केरल को 98 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 8 विकेट पर 273 रन बनाए। जिसके जवाब में केरल की पूरी टीम 175 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीकांत मुंडे ने महाराष्ट्र के लिए 5 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल
ग्रुप बी के इस मुकाबले में बंगाल ने हिमाचल को 6 विकेट से करारी मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 8 विकेट पर 266 रन बनाए। जिसके जवाब में बंगाल की टीम ने 4 विकेट पर 268 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मनोज तिवारी ने 107 गेंदों में 10 चौंकों और 2 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 104 रनों की नाबाद पारी खेई। वहीं, बंगाल की तरफ से प्रताप सिंह ने 4 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed