Virat Kohli Video: कोलकाता में 'जवान' के गाने पर झूमे विराट कोहली, मैदान में शाहरुख खान की तरह किया डांस
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंद की पारी में नाबाद 101 रन बनाए। विराट ने 10 चौके लगाए। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 326 रन बनाए। कोहली इसके बाद जब फील्डिंग के लिए आए तो उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिला।
विस्तार
विराट दक्षिण अफ्रीका की पारी के पांचवें ओवर के बाद मैदान पर ही डांस करते हुए नजर आए। कोहली ने बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने पर डांस किया। छठे ओवर के शुरू होने से पहले मैदान पर शाहरुख का गाना 'चलेया' बजाया गया। गाना सुनते ही कोहली के पैर थिरकने लगे और वह डांस करने लगे। अंत में उन्होंने शाहरुख खान की तरह हाथ फैलाते हुए उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन विज्ञापन
कोहली इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी डांल करते हुए नजर आए थे। श्रीलंका के खिलाफ भी फील्डिंग के दौरान जब दर्शकों ने अनिल कपूर की फिल्म राम-लखन का मशहूर गाना 'माई नेम इज लखन' गाया तो कोहली साथ में गाने लगे। उन्होंने अनिल कपूर की तरह हाथ फैलाकर डांस भी किया था।
Virat Kohli Dance😹
— Aaditya (@Aaditya_1111) November 2, 2023
🕺My Name Is Lakhan'🕺#INDvSL#viratkholi pic.twitter.com/wbWLYb13Z7
कोहली ने इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने विश्व कप इतिहास में अपना पहला शतक 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में जड़ा था। उसके बाद 2023 विश्व कप में उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं।