फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Rahul Dravid interviewed Virat Kohli after winning Test series against Australia

Video: 'आपने मुझे लंबे समय तक इंतजार कराया', इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली से क्यों कहा ऐसा

Tue, 14 Mar 2023 05:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 14 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

कोहली को अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में 186 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस तरह भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Video Watch Rahul Dravid interviewed Virat Kohli after winning Test series against Australia
विराट कोहली और राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 1205 दिन बाद इस फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली। कोहली को इस मैच में 186 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस तरह भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली का इंटरव्यू लिया। इस दौरान दोनों के बीच रोचक बातचीत हुई।
विज्ञापन


द्रविड़ ने इंटरव्यू के शुरुआत में तो कोहली के मजे लिए। उन्होंने कहा, ''मैंने बतौर खिलाड़ी और बतौर फैन विराट कोहली के कई टेस्ट शतक देखे हैं, लेकिन कोच के रूप में पिछले 15-16 महीनों से इस पल का इंतजार था। आखिरकार वह समय आ गया। मैंने विराट का एक और टेस्ट शतक देखा।'' इसके बाद राहुल द्रविड़ ने कोहली से टेस्ट क्रिकेट में इतने लंबे समय तक शतक नहीं बना पाने के बारे में पूछा।
विज्ञापन

द्रविड़ ने कोहली से पूछे कठिन सवाल
द्रविड़ ने पूछा, ''मुझे पता है कि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व करते हैं। आपको नियमित रूप से शतक लगाने की आदत है। कोविड-19 के कारण बहुत टेस्ट मैच नहीं हुए, लेकिन क्या इतने लंबे सयम तक टेस्ट शतक नहीं बनाना मुश्किल समय था? हम आंकड़ों को लेकर थोड़े जुनूनी हो जाते हैं। इस दौरान मुझे कुछ पारियां आपकी अच्छी लगीं। केप टाउन में 70 रन एक अच्छी पारी थी, लेकिन क्या शतक को लेकर आप सोच रहे थे?''

विराट ने कहा- 40-50 रन से मैं खुश नहीं होता
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जवाब में कहा कि वह 40 और 50 रन की पारी से खुश नहीं होते थे। विराट ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपनी कमियों के कारण जटिलताओं को थोड़ा बढ़ने दिया है। शतक नहीं लगाने की हताशा एक ऐसी चीज है जो एक बल्लेबाज के रूप में आप पर बढ़ सकती है। मैं कुछ हद तक अपने साथ ऐसा होने देता हूं, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 40-45 रन से खुश हो जाए। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने में बहुत गर्व महसूस करता हूं।''
विज्ञापन

विराट ने आगे कहा, ''जब मैं 40 रन पर बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो मुझे पता होता है कि मैं 150 बना सकता हूं, लेकिन ऐसा नहीं होना मुझे लगातार परेशान कर रहा था। मुझे इस बात का गर्व था कि जब टीम को मेरी जरूरत थी मैं खड़ा होता था। कठिन परिस्थितियों में स्कोर करता था। मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हो रहा था और इससे यह बात मुझे परेशान कर रही थी।" 
 

आंकड़ों को लेकर नहीं सोचते कोहली
यह कोहली का 28वां और कुल मिलाकर 75वां टेस्ट शतक है। घरेलू मैदान पर उन्होंने 14वीं बार शतक लगाया है। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, दिलीप वेंगसरकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। इस बारे में कोहली से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह रिकॉर्ड के बारे में कभी सोचते।

विराट ने कहा, ''मैं रिकॉर्ड के बारे में कभी नहीं सोचता। बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि आप लगातार शतक कैसे लगा लेते हैं और मैं हमेशा कहता है कि मेरा जो लक्ष्य है उसके अंदर शतक आ जाता है। मेरा लक्ष्य टीम के लिए लंबी पारियां खेलना है। हालांकि, अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि जैसे ही आप होटल के कमरे से बाहर निकलते हैं, लिफ्ट में मिलने वाले आदमी से लेकर बस ड्राइवर तक, हर कोई यही कहता है कि हमे एक और शतक चाहिए। इन्हीं कारणों से यह हर समय आपके दिमाग में चलता रहता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed