फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch KL Rahul is training in NCA posted video Fans surprised by Ishaan Kishan strange comment

Video: केएल राहुल एनसीए में कर रहे ट्रेनिंग, पोस्ट किया वीडियो; ईशान किशन के अजीबोगरीब कमेंट से फैंस हैरान

Thu, 22 Jun 2023 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Jun 2023 09:49 PM IST
सार

राहुल की दाहिनी जांघ पर चोट लगी थी और उन्होंने सर्जरी कराने का विकल्प चुना। इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल पाए थे। टीम इंडिया उस मैच में हार गई थी।

विज्ञापन
Video watch KL Rahul is training in NCA posted video Fans surprised by Ishaan Kishan strange comment
केएल राहुल, ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल के हाल ही में समाप्त हुए सीजन के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल चोटिल होने के बाद ठीक होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। राहुल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में पसीना बहा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार फोटो और वीडियो के जरिए अपडेट देते रहते हैं।
विज्ञापन


राहुल की दाहिनी जांघ पर चोट लगी थी और उन्होंने सर्जरी कराने का विकल्प चुना। इस कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल पाए थे। टीम इंडिया उस मैच में हार गई थी। सफल सर्जरी के बाद यह विकेटकीपर बल्लेबाज बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।
विज्ञापन

किशन ने किया मजेदार कमेंट
राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पूरे एक हफ्ते के बारे में बताया है। उन्होंने दिखाया कि किस तरह पिछले हफ्ते उन्होंने ट्रेनिंग की है। राहुल के इस पोस्ट पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मजेदार कमेंट किया। उनके कमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया। किशन ने लिखा, "मिस्टर रजनी इतना अतिरिक्त काम क्यों कर रहे हैं?"



View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

वेस्टइंडीज जाएगी टीम इंडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हार के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। भारत का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा। वहां टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों में वेस्टइंडीज का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed