{"_id":"63f0ac5d8f50e310800abf0a","slug":"video-virat-kohli-became-victim-of-wrong-decision-against-australia-angry-in-dressing-room-know-icc-rules-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलत फैसले का शिकार हुए कोहली? ड्रेसिंग रूम में भड़के, जानें आईसीसी का नियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलत फैसले का शिकार हुए कोहली? ड्रेसिंग रूम में भड़के, जानें आईसीसी का नियम
Sat, 18 Feb 2023 04:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:15 PM IST
सार
आउट दिए जाने के बाद विराट काफी निराश हुए। वह गुस्से में पवेलियन की ओर गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कोहली ड्रेसिंग रूम में आउट होने का वीडियो देख रहे थे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली अर्धशतक लगाने से चूक गए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन शनिवार (18 फरवरी) को वह 44 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मैथ्यू कुह्नेमैन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद कोहली ड्रेसिंग रूम में गुस्से में दिखाई दिए। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस ने अंपायर पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
50वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर कुह्नेमैन गेंदबाजी करने आए। यह उनका पहला टेस्ट है। कुह्नेमैन की तीसरी गेंद पर विराट ने डिफेंस करने का प्रयास किया। गेंद उनके पैड से जा टकराई। अंपायर ने विराट को आउट दिया। इस पर कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि गेंद कोहली के बैट और पैड से एक ही समय में लगी है। फैंस को उम्मीद थी कि इसका फायदा विराट को मिलेगा और उन्हें नॉटआउट दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थर्ड अंपायर ने भी कोहली को आउट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेसिंग में निराश दिखे कोहली
आउट दिए जाने के बाद विराट काफी निराश हुए। वह गुस्से में पवेलियन की ओर गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कोहली ड्रेसिंग रूम में आउट होने का वीडियो देख रहे थे। वह वीडियो देखने के बाद गुस्से में थे। साथ ही टीम इंडिया के अन्य सदस्यों को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ। विराट फिर नाराज होकर अंदर चले गए।

There are clear spikes with the bat 🙁
— Deepak Kumar (@deepak_ray1) February 18, 2023
Kohli looks angry after he given out by third umpire.#INDvsAUS pic.twitter.com/AYLDXhCar0
क्या कहता है आईसीसी का नियम?
अगर बैट और पैड से एक ही समय में गेंद लगती है तो इसका फायदा बल्लेबाज को मिलता है। आईसीसी के नियम 36.2.2 के मुताबिक, ''एलबीडब्ल्यू के समय अगर गेंद बल्लेबाज के किसी हिस्से और बल्ले पर एक साथ लगती है, तब इसे बल्ले पर गेंद का लगना माना जाएगा।'' नियम को देखें तो विराट कोहली के मामले में उन्हें नॉटआउट करार देना चाहिए था।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से एक रन पीछे रहा भारत
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वहीं, भारत के लिए पहली पारी में कोहली ने 84 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 37, रोहित शर्मा 32, रवींद्र जडेजा 26 और केएल राहुल 17 रन बनाकर आउट हुए। केएस भरत ने छह और श्रेयस अय्यर ने चार रन बनाए। मोहम्मद शमी ने दो और मोहम्मद सिराज ने नाबाद एक रन बनाए। अपने 100वें टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा खाता नहीं खोल सके। भारतीय टीम पहली पारी में 262 रनों पर सिमट गई। वह ऑस्ट्रेलिया से एक रन पीछे रही।