फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Umran Malik avoids collision with cameraman in debut excitement, dismisses Devon Conway on odi debut

VIDEO: डेब्यू से उत्साहित उमरान मलिक कैमरामैन से टकराने से बचे, कॉन्वे को आउट कर वनडे में पहला विकेट झटका

Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
सार

उमरान ने मैच में अपनी उपयोगिता भी साबित की और डेवोन कॉन्वे के रूप में वनडे में अपना पहला विकेट झटका। उमरान ने कॉन्वे को पंत के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके। इसके बाद उमरान ने डेरिल मिचेल को भी दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया।

विज्ञापन
VIDEO: Umran Malik avoids collision with cameraman in debut excitement, dismisses Devon Conway on odi debut
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। ऑकलैंड में पहले मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 306 का स्कोर बनाया। भारत की ओर से इस मैच में दो खिलाड़ी वनडे में डेब्यू कर रहे थे। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को डेब्यू कैप सौंपी गई। उमरान कैप मिलने से इतने उत्साहित थे कि वह पीछ खड़े कैमरामैन से टकराने से बच गए। इसके बाद बाकी खिलाड़ी हंसने भी लगे।
विज्ञापन

उमरान ने मैच में अपनी उपयोगिता भी साबित की और डेवोन कॉन्वे के रूप में वनडे में अपना पहला विकेट झटका। उमरान ने कॉन्वे को पंत के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके। इसके बाद उमरान ने डेरिल मिचेल को भी दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। मिचेल 11 रन बना सके। डेब्यू पर ही दो विकेट लेकर इस तूफानी गेंदबाज ने तहलका मचा दिया।

उमरान को डेब्यू कैप बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने सौंपी थी। मैच की बात करें तो भारत की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। धवन ने वनडे करियर का 39वां और शुभमन ने चौथा अर्धशतक लगाया। धवन 77 गेंदों में 13 चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 65 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली।

Image
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। 76 गेंदों की अपनी पारी में श्रेयस ने चार चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। पंत 23 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके। वहीं, सूर्यकुमार ने चार रन बनाए। दोनों को लोकी फर्ग्यूसन ने पवेलियन भेजा। संजू सैमसन 36 रन की पारी खेली। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed