फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: South Africa and Bangladesh players clashed, scuffle started on field , umpire intervened, Watch

VIDEO: द. अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाड़ी भिड़े, मैदान पर ही शुरू हुई हाथापाई, अंपायर ने इस तरह किया बीच बचाव

Thu, 29 May 2025 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 11:08 AM IST
सार

रिपोन ने शुरू में एंतुली की गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके बाद एंतुली से उनकी कोल्ड वॉर शुरू हुई। दोनों काफी देर तक एक दूसरे को घूरते दिखे। हालांकि, इसके बाद जैसे ही रिपोन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अपने साथी की ओर बढ़े, एंतुली ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को कुछ कहना शुरू किया। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और मामला बिगड़ गया।

विज्ञापन
VIDEO: South Africa and Bangladesh players clashed, scuffle started on field , umpire intervened, Watch
मैच में लड़ाई - फोटो : Twitter

विस्तार

ढाका में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच एमर्जिंग टीम के चार दिवसीय मैच के दौरान मैदान पर ही हाथापाई शुरू हो गई। बांग्लादेश के बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज के बीच भिड़ंत फिर बद से बदतर हो गई और दोनों एक दूसरे पर हाथ उठाते दिखे। हालांकि, अंत में अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। यह घटना बांग्लादेश के 22 वर्षीय बल्लेबाज रिपोन मंडल और 29 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शेपो एंतुली के बीच बहस के बाद शुरू हुई। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस मामले में अंपायर जल्द ही एक आधिकारिक रिपोर्ट दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोन ने शुरू में एंतुली की गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके बाद एंतुली से उनकी कोल्ड वॉर शुरू हुई। दोनों काफी देर तक एक दूसरे को घूरते दिखे। हालांकि, इसके बाद जैसे ही रिपोन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अपने साथी की ओर बढ़े, एंतुली ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को कुछ कहना शुरू किया। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और फिर लड़ाई गंभीर हो गई। हाथापाई हुई एंतुली ने रिपोन के हेलमेट खींचने की कोशिश की। इस पर रिपोन ने बल्ला दिखाया। अंपायर कमरुज्जमान ने एंतुली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद एंतुली ने कई मौकों पर रिपोन का हेलमेट खींचा। फिर बाकी खिलाड़ी आए और उन्होंने दोनों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई और क्या बातचीत हुई। इस घटना के तीन गेंद बाद, एंतुली ने फॉलो थ्रू में गेंद रोकने के बाद गेंद को रिपोन की ओर फेंका, जिसे बांग्लादेशी बल्लेबाजी ने रोक दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे नाबिल कैसर के हवाले से कहा, 'यह अस्वीकार्य है। आम तौर पर हम क्रिकेट के मैदान पर मौखिक तकरार देखते हैं और इस तरह धक्का मुक्की नहीं देखते। एंतुली ने रिपोन के हेलमेट को पकड़कर उन्हें खींचने की भी कोशिश की।' रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी आधिकारिक कार्रवाई करने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए), दोनों को घटना की रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed