{"_id":"63ef62249f3a44d7000b8a8f","slug":"video-security-officials-dragged-pitch-invader-in-delhi-mohammed-shami-did-next-won-hearts-ind-vs-aus-test-2023-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, सुरक्षाकर्मियों ने घसीटा तो शमी ने ऐसे जीता दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, सुरक्षाकर्मियों ने घसीटा तो शमी ने ऐसे जीता दिल
Fri, 17 Feb 2023 04:47 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:47 PM IST
सार
अरुण जेटली स्टेडियम में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम एक जगह घेरा बनाकर खड़ी थी। उसी दौरान एक प्रशंसक मैदान में पहुंच गया। वह खिलाड़ियों के पास जाने से पहले ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
फैन को ले जाते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार (17 फरवरी) को मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। भारतीय टीम जब फिल्डिंग कर रही थी तो एक फैन मैदान में घुस गया।
विज्ञापन
फैंस स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ी के पास जाने के लिए हमेशा कोई न कोई तरकीब निकालने की कोशिश करते हैं। कुछ प्रशंसक इसमें सफल हो जाते हैं तो कुछ को निराशा हाथ लगती है। अरुण जेटली स्टेडियम में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम एक जगह घेरा बनाकर खड़ी थी। उसी दौरान एक प्रशंसक मैदान में पहुंच गया। वह खिलाड़ियों के पास जाने से पहले ही पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमी ने फैन को बचाया
सुरक्षाकर्मी उस फैन को घसीटते हुए ले जा रहे थे। बाउंड्री पर खड़े तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंच गए। उन्हें उस फैन को आराम से ले जाने के लिए कहा। शमी के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने फैन से आराम से जाने को कहा। वह फिर से सीधे मैदान के बाहर निकल गया।

The guard thrashed the fan who entered the ground, then Shami showed his big heart#Shami #CricketTwitter #Cricket #INDvsAUS #BGT2023 #2ndTest pic.twitter.com/p8fhAgzd0h
— Sports Nest (@sportsnestbuzz) February 17, 2023
शमी ने मैच में लिए चार विकेट
टीम इंडिया ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 263 रनों पर समेट दिया। मोहम्मद शमी ने धारधार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उन्होंने डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन को आउट किया। रविचंद्रन अश्विन को तीन सफलता मिली। उन्होंने दुनिया के शीर्ष दो बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी को पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा को भी तीन सफलता मिली।