फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Sarfaraz Khan celebrated like Sidhu MooseWala by scoring a century coach Amol Majumdar took off his cap

Video: शतक लगाकर सरफराज खान ने सिद्धू मूसेवाला की तरह मनाया जश्न, कोच अमोल मजूमदार ने सम्मान में उतार दी टोपी

Tue, 17 Jan 2023 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में 154.66 की औसत उन्होंने 928 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Video Sarfaraz Khan celebrated like Sidhu MooseWala by scoring a century coach Amol Majumdar took off his cap
सरफराज खान और अमोल मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मंगलवार (17 जनवरी) को शानदार शतक लगाया। सरफराज ने 125 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 293 रन बनाए। सरफराज का प्रथम श्रेणी में यह 13वां शतक है।
विज्ञापन


सरफराज ने शतक लगाने के बाद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह जश्न मनाया। उन्होंने अपनी जांघ पर थपकी मारी और एक हाथ को ऊपर की ओर उठा लिया। मूसेवाला की हत्या पिछले साल पंजाब के मनसा में हुई थी। अपने गानों के जरिए उन्होंने युवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

अमोल मजूमदार ने जीता दिल
सरफराज ने शतक लगाने के बाद जोरदार जश्न मनाया। उन्होंने टीम के कोच अमोल मजूमदार की ओर इशारा भी किया। अमोल ने सरफराज के सम्मान में अपनी टोपी उतार दी। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। दरअसल, सरफराज को लगातार रन बनाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया। इससे वह काफी निराश थे। 

खूब रन बनाने के बाद भी टेस्ट नहीं खेल पाए अमोल मजूमदार 
अमोल मजूमदार की बात करें रणजी इतिहास में वह वसीम जाफर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अमोल ने रणजी के 171 मैचों में 11167 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वह वसीम जाफर के बाद रणजी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सरफराज के टीम में नहीं चुने जाने के दर्द को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है।
विज्ञापन

पिछले दो सीजन में भी जमकर चला था सरफराज का बल्ला
सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में 154.66 की औसत उन्होंने 928 रन बनाए थे। सरफराज के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले थे। सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए सूर्यकुमार को तरजीह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed