{"_id":"5e36b7b78ebc3e4b5251f190","slug":"video-sanju-samson-save-six-by-brilliant-fielding-fans-called-him-superman-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: बाउंड्री पर संजू सैमसन बने सुपरमैन, हवा में छलांग लगाकर किया सभी को हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: बाउंड्री पर संजू सैमसन बने सुपरमैन, हवा में छलांग लगाकर किया सभी को हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले गए टी-20 सीरीज के पांचवे और आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने एक शानदार शॉट रोक कर सभी को हैरान कर दिया। सैमसन ने सीमारेखा के बाहर जा रही गेंद को न केवल सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाकर पकड़ा, बल्कि तेजी से वापस मैदान के अंदर फेंक कर टीम के लिए चार रन बचाए। सैमसन की इस तूफानी फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस टेलर ने शानदार शॉट खेला। गेंद मिडविकेट बाउंड्री के के ऊपर से जा रही थी, तभी संजू सैमसन दौड़ते हुए पहुंचे और हवा में छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा। इससे पहले कि वह सीमा रेखा के बार जाते, उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया।
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच टेलर ने दौड़कर दो रन ले लिए। गेंद अगर सीमारेखा के बाहर चली जाती तो न्यूजीलैंड को लिए छह रन मिल जाते। इससे पहले भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। ओपनिंग करने आए सैमसन एक बार फिर से फेल हो गए। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ट्विटर
भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी हरा दिया। टीम इंडिया ने इसी के साथ 5-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रचा। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बनी। विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।