Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
VIDEO: Ravindra Jadeja won best fielder award after IND vs AFG T20 World Cup match, Virat Kohli was surprised
{"_id":"6675358ddfebacc2000f85a0","slug":"video-ravindra-jadeja-won-best-fielder-award-after-ind-vs-afg-t20-world-cup-match-virat-kohli-was-surprised-2024-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अफगानिस्तान से मैच के बाद इस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, कहानी में ट्विस्ट देख चौंके विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: अफगानिस्तान से मैच के बाद इस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, कहानी में ट्विस्ट देख चौंके विराट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:41 PM IST
सार
फील्डिंग कोच दिलीप ने विजेता के नाम के एलान से पहले प्रतियोगियों के नामों का एलान किया। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को चुना। अक्षर का नाम सुनते ही विराट चौंक गए।
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। टी20 विश्व कप के बाकी मैचों की तरह इस मुकाबले के बाद भी फील्डिंग कोच टी दिलीप ने एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने विराट कोहली को चौंका कर रख दिया। विराट एक बार नहीं, इस कार्यक्रम के दौरान दो बार चौंके।
विज्ञापन
दिलीप ने बताया कंटेंडर्स का नाम
जैसे ही भारत ने राशिद खान की अगुआई वाली टीम को हराया, ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल था। फील्डिंग कोच दिलीप ने विजेता के नाम के एलान से पहले प्रतियोगियों के नामों का एलान किया। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान उनके प्रयासों के लिए सराहा गया, लेकिन कोहली काफी हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षर का नाम लेने पर चौंके कोहली
फील्डिंग कोच दिलीप ने जैसे ही कंटेंडर के तौर पर अक्षर का नाम लिया, ऑलराउंडर के चेहरे पर एक चौंक जाने का भाव था। अक्षर उनके बगल में बैठे थे और विराट ने उन्हें हाई फाइव भी दिया। इसके बाद दिलीप ने कहा विजेता को पदक पहनाने के लिए एक खास मेहमान हमारे साथ होगा। इसके बाद दिलीप गेट तक जाते हैं और उसे खोलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, फिर वह गेट बंद करके वापस आते हैं और कहते हैं कि वह शख्स हमारे साथ पूरे टूर्नामेंट में मौजूद है- राहुल द्रविड़। द्रविड़ का नाम सुनते ही विराट कोहली फिर चौंक जाते हैं और हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
जडेजा ने द्रविड़ को गोद में उठाया
द्रविड़ उठकर रवींद्र जडेजा के पास पहुंचते हैं और उन्हें पदक पहनाते हैं। मेडल मिलने के बाद जडेजा ने कहा, 'यह पदक बहुत महत्वपूर्ण है। मैं आज यह पदक पाकर बहुत खुश हूं और मैं मोहम्मद सिराज से बहुत प्रेरित हूं। धन्यवाद सिराज, चीयर्स! जडेजा कोच द्रविड़ को गोद में भी उठाते हैं।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया और सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। सूर्या ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। जवाब में बुमराह और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में अफगानिस्तान को 134 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।