{"_id":"6749594b0a028cb11400b7c4","slug":"video-player-dies-during-live-cricket-match-incident-captured-on-camera-imran-sikander-patel-heart-attack-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाइव क्रिकेट मैच के दौरान 35 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम, कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: लाइव क्रिकेट मैच के दौरान 35 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, क्रिकेट जगत में पसरा मातम, कैमरे में कैद हुई घटना
Fri, 29 Nov 2024 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साभांजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साभांजी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:34 AM IST
सार
वीडियो में आखिरी कुछ सेकंड में देखा जा सकता है कि जैसे ही इमरान मैदान पर गिरे तो वहां मौजूद सभी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिकंदर पटेल की मौत
- फोटो : Twitter
विस्तार
क्रिकेट में खिलाड़ियों को चोट लगना आम बात है। खिलाड़ी अक्सर चोटिल होते रहते हैं, लेकिन कई बार यह चोट इतनी गंभीर होती है कि खिलाड़ी की जान भी चली जाती है। ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज ऐसी ही एक दुर्घटना का शिकार हुए थे। शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के दौरान एक बाउंसर उनके सिर पर लगी थी और कुछ देर बाद ही वह मैदान पर अपना होश खो बैठे थे। उनकी मौत से क्रिकेट जगत सन्न रह गया था। इससे सीख कर आईसीसी ने क्रिकेट में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए। कुछ और ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिसमें खिलाड़ियों को गलत जगह चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, अब महाराष्ट्र की जो घटना सामने आई है, उसमें खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही देर में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos
महाराष्ट्र की है घटना
यह घटना महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले में खेले गए एक क्रिकेट के मैच के दौरान की है। 35 साल के क्रिकेटर इमरान सिकंदर पटेल की जान दिल का दौरा पड़ने से चली गई। 28 नवंबर को गरवारे स्टेडियम में ये हादसा हुआ। मैच गरवारे में लकी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और यंग इलेवन के बीच चल रहा था। इमरान लकी टीम के कप्तान थे और सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन पिच पर कुछ समय बिताने के बाद उन्हें सीने और हाथ में काफी तेज दर्द हुआ। वह आधी पिच पर आकर हाथ को पैर पर रखकर खड़े हो गए। फिर उन्होंने इसकी जानकारी अंपायरों और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को दी। इसके बाद अंपायरों ने उन्हें मैदान से बाहर जाने की इजाजत दे दी। इमरान पवेलियन की ओर बढ़े ही थे कि मैदान पर ही बेहोश हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, क्योंकि मैच का लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा था।
A young man, Imran Sikandar Patel, died of a #heartattack while playing cricket in the Chhatrapati Sambhaji Nagar district of Maharashtra.https://t.co/aCciWMuz8Y pic.twitter.com/pwybSRKSsa
— Dee (@DeeEternalOpt) November 28, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी सिकंदर की तरफ दौड़े
वीडियो में आखिरी कुछ सेकंड में देखा जा सकता है कि जैसे ही इमरान मैदान पर गिरे तो वहां मौजूद सभी खिलाड़ी उनकी तरफ दौड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरान की मौत से उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी हैरान हैं। इमरान एक ऑलराउंडर थे और खिलाड़ी के तौर पर काफी फिट थे। इमरान के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनका एक जूस की दुकान भी है।