Video: 'बहुत दम है और भविष्य अच्छा है, आपको खेलना आसान नहीं', मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को दिया इंटरव्यू
उमरान मलिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे वनडे में रोहित किसी एक गेंदबाज को आराम देंगे और उमरान को मौका देंगे।
विस्तार
शमी ने उमरान को सीख देते हुए आगे कहा, ''आपके लिए एक चीज बोलना चाहूंगा कि आपमें बहुत दम है। आपका भविष्य अच्छा है। आपके पास जितनी तेजी है उसे खेलना आसान नहीं है। बस थोड़ा लेंग्थ को कंट्रोल करने के लिए मेहनत की जरूरत है। अगर उसको कंट्रोल कर लेंगे तो आप दुनिया पर राज करेंगे।''
From bowling pace & staying calm to sharing an invaluable advice 👌 👌
— BCCI (@BCCI) January 22, 2023
Raipur Special: @umran_malik_01 interviews his 'favourite bowler' @MdShami11 after #TeamIndia win the 2⃣nd #INDvNZ ODI 👍 👍 - By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽https://t.co/lALEGLjeZb pic.twitter.com/hy57SAtBf6
मैच की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर की नई पिच पर कहर बरपाते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। रायपुर में भारतीय टीम पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली। यहां कि पिच टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई। भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।