फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: ICC Avatar initiative for captains in Champions Trophy, Rohit Sharma gets special gift Sanjana Ganesan

VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानों के लिए आईसीसी की नई पहल, संजना से खास तोहफा मिलने पर फूले नहीं समाए रोहित

Thu, 20 Feb 2025 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

आईसीसी ने रोहित के 'डिजिटल अवतार' के लिए कैप्शन भी लिखा- लक्ष्य पर केंद्रित, निडर और तैयार...रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में दबदबा बनाने के मिशन पर हैं।

विज्ञापन
VIDEO: ICC Avatar initiative for captains in Champions Trophy, Rohit Sharma gets special gift Sanjana Ganesan
संजना और रोहित - फोटो : ICC

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। उद्घाटन मैच में ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया। अब आज भारत का सामना बांग्लादेश से है। इस मैच से पहले आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्टार होस्ट संजना गणेशन कप्तान रोहित शर्मा को तोहफा देती हुई दिख रही हैं। संजना ने तोहफा देते हुए यह भी बताया कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के सभी कप्तानों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। वह हर कप्तान को फ्रेम करा के उनका 'डिजिटल अवतार' दे रहे हैं, जो कि उस कप्तान का एक खास चित्र है। संजना ने तोहफा देते हुए कहा कि आईसीसी आपको इस चैंपियंस ट्रॉफी में आपका अवतार दे रहा है। आईसीसी ने रोहित के 'डिजिटल अवतार' के लिए कैप्शन भी लिखा- लक्ष्य पर केंद्रित, निडर और तैयार...रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में दबदबा बनाने के मिशन पर हैं।
विज्ञापन

तोहफा मिलने पर रोहित का बयान
डिजिटल अवतार में रोहित मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बल्ला दिखाते हुए दबंग अंदाज में खड़े हैं। यह ठीक वही पोज है, जब कोई बल्लेबाज शतक लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करता है। रोहित ने मिले इस तोहफे की तारीफ की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- यह काफी सुंदर है। आप इसे देखें। यह प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया है। मेरा बल्ला हवा में है। यह कुछ ऐसा है जो मैं इस टूर्नामेंट में करना चाहता हूं। मुझे इसकी (शतक लगाने की) उम्मीद है। यह काफी अच्छा है। मुझे यह काफी पसंद आया। इसमें मेरे अवतार को काफी अच्छे से तैयार किया गया है। आईसीसी आपका धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का आज बांग्लादेश से मुकाबला
क्रिकेट में हाल में उतार-चढ़ाव भरे अतीत ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना अनिवार्य कर दिया है। बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला उसका पहला मैच इस टीम से जुड़े मौजूदा सवालों को दूर करने की दिशा में पहला कदम होगा। भारतीय टीम दुबई में 2018 के बाद अपना पहला वनडे मैच खेलेगी। यहां भारतीय स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं और बांग्लादेश के लिए उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं रहेगा। भारतीय टीम को चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग-11 का चयन करने की चुनौती रहेगी। 

भारत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी वनडे प्रारूप में सहज महसूस करते हैं और वे यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कोहली, रोहित और यहां तक कि गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से लगे झटके का असर कम नहीं हुआ है। हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed