फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सुरक्षा घेरा तोड़कर 'थाला' से मिलने पहुंचा 'जबरा' फैन, बदले में धोनी ने किया ये काम 

Fri, 06 Mar 2020 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Mar 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: Fan breaches security to meet MS Dhoni in Chepauk Stadium
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के 13वें सीजन के प्रैक्टिस के लिए चेन्नई पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उनका एक क्रिकेट फैन सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए के मैच के दौरान बीच मैदान में पहुंच गया।


 

VIDEO: Fan breaches security to meet MS Dhoni in Chepauk Stadium
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI

फैन के बीच मैदान पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी, किसी के साथ चेपॉक के मैदान पर दौड़ लगा रहे हैं। इसी बीच वह फैन सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए माही से मिलने के लिए पहुंचता है, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाने कहा। हालांकि, फैन को धोनी से मिलने चाहत पूरी हो गई, जैसा कि वीडियो में दिख रहा है। धोनी दौड़ते-दौड़ते अपने फैन से मिल लिए। 
 

VIDEO: Fan breaches security to meet MS Dhoni in Chepauk Stadium
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

बता दें कि 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो मार्च से अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा। धोनी के टीम के साथी सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और अन्य खिलाड़ियों के साथ 19 मार्च तक ट्रेंनिंग करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Fan breaches security to meet MS Dhoni in Chepauk Stadium
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर हैं। तब से उनके संन्यास को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धोनी ने अपना आखिरी वन-डे नौ जुलाई 2019 को खेला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed