फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video CSK captain MS Dhoni became Rockstar check new avatar of Mahi ruturaj gaikwad shivam dube deepak chahar

Video: आईपीएल से पहले 'रॉकस्टार' बने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, नहीं देखा होगा माही का यह अवतार

Wed, 15 Mar 2023 04:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी दिनों से ग्राउंड पर पसीना बहा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।

विज्ञापन
Video CSK captain MS Dhoni became Rockstar check new avatar of Mahi ruturaj gaikwad shivam dube deepak chahar
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन का 31 मार्च को होने वाला है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना चार बार खिताब जीच चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से होगा। आईपीएल की तैयारी के लिए सीएसके के अधिकतर खिलाड़ी चेन्नई पहुंच चुके हैं। वह एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच, बुधवार (15 मार्च) को एक वीडियो सीएसके ने शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धोनी टीम के अन्य तीन साथियों के साथ किसी विज्ञापन और प्रोमो की शूटिंग में लगे हैं। इस दौरान उनके हाथ में गिटार दिख रहा है। धोनी किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे। वह एक रॉकस्टार की तरह गिटार के साथ पोज दे रहे हैं। धोनी के साथ टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, ऑलराउंडर शिवम दुबे और तेज गेंदबाज दीपक चाहर मस्ती कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास में धोनी ने लगाए थे चौके-छक्के
हाल ही में चार बार की चैंपियन टीम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी अभ्यास के दौरान शक्तिशाली शॉट लगा रहे थे। वह गेंद को लगातार चौके-छक्कों के लिए बाहर भेज रहे थे। चेन्नई द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन

पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच जीत सकी थी चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले सीजन में 14 में से 10 मैचों में हारी थी। उसे सिर्फ चार जीत मिली थी। चेन्नई के आठ अंक थे। उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के भी आठ ही अंक थे, लेकिन वह नेट रनरेट में पीछे रहा था। मुंबई की टीम 10वें पायदान पर रही थी। टॉप-4 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स रही थीं। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे, ऋरुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख राशिद, निशांत सिंधू, अजय मंडल, भगत वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed