वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबले में अजीब वाकया देखने को मिला। शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। रिवरसाइड मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका की पारी के 48वें ओवर में अचानक से सभी खिलाड़ी और अंपायर मैदान पर लेट गए।
VIDEO: वर्ल्ड कप मैच में मधुमक्खियों का हमला, मैदान में लेटकर खिलाड़ियों ने बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस ओवर में मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे मैदान में मौजूद खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान में लेट गए। इसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रूका और फिर दोबारा शुरू हो गया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से 48वां ओवर क्रिस मॉरिस फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद से पहले मधुमक्खियों का झुंड मैदान में आ गया। मधुमक्खियों का झुंड देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ी अपने बचाव के लिए मैदान में लेट गए। ये वाकया देख स्टैंड में बैठे दर्शक भी भी जोर-जोर से हंसने लगे।
पिछले दो साल में यह दूसरा मौका है जब श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के मैच में मधुमक्खियां आई हैं। अप्रैल 2017 में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच जोहानिसबर्ग में पिंक वनडे मैच के दौरान भी मधुमक्खियों का दल मैदान में आ गया था।
जनवरी में इंग्लैंड और इंडिया ए मैच के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला किया था। इसकी वजह से 15 मिनट तक खेलना रोकना पड़ा था। मैच में पांच लोगों को मधुमक्खियों के काटने की वजह से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मैच में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
#CWC2019 bee attack at durham pic.twitter.com/ZBIH4bc00E
— sadasivam (@sadasivam6) June 28, 2019