VIDEO: अश्विन-जडेजा ने ऐसे मनाया 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड का जश्न, अक्षय कुमार के डायलॉग की भी नकल की
मैच के बाद अश्विन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जडेजा के साथ हेराफेरी फिल्म का एक मशहूर फनी सीन रीक्रिएट करते दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद दोनों उठते हैं और बैकग्राउंड में 'नाटू-नाटू' गाना सुनाई देता है।
विस्तार
इसी गाने पर पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। अब रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी जूनियर एनटीआर और रामचरण बन गए हैं। दोनों ने इसके गाने को रीक्रिएट किया है। साथ ही अक्षर कुमार की फिल्म 'हेराफेरी' के डायलॉग की भी नकल की है।
WTC Final mein pravesh karein, toh jashn world-class banta hai!#SunilGavaskar, @HaydosTweets, @imAagarkar, #SanjayBangar & @jatinsapru ne manaya 🏆 Oscar ki jeet aur WTC qualification dono ka jashn!🕺🕺
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 13, 2023
Mubarak ho @ssrajamouli, @tarak9999, @AlwaysRamCharan & #MMKeeravani. pic.twitter.com/9xRdtMMRqg
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाए। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया।
यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।