{"_id":"64f07a213b958697230dc905","slug":"viacom18-acquires-bcci-tv-and-digital-media-rights-for-five-years-all-home-matches-will-be-telecasted-here-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI Media Rights: वायकॉम 18 ने हासिल किए टीवी और डिजिटल अधिकार, अगले पांच साल तक यहां देख सकेंगे घरेलू मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI Media Rights: वायकॉम 18 ने हासिल किए टीवी और डिजिटल अधिकार, अगले पांच साल तक यहां देख सकेंगे घरेलू मैच
Thu, 31 Aug 2023 05:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:32 PM IST
सार
वायकॉम 18 के चैनल स्पोर्ट्स 18 में अगले पांच साल तक भारत की सभी घरेलू सीरीज के मुकाबले देखे जा सकेंगे। वहीं, मोबाइल फोन पर आप जियो सिनेमा एप पर ये मैच देख पाएंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई मीडिया अधिकार वॉयकॉम 18 ग्रुप ने खरीदे हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने अगले पांच साल (2023-2028) के लिए मीडिया अधिकारों की नीलामी कर दी है। वायकॉम 18 ग्रुप ने ये अधिकार अपने नाम किए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। अब अगले पांच साल (सितंबर 2023-मार्च 2028) तक भारतीय क्रिकेट टीम के सभी घरेलू मैच स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखे जा सकेंगे। वहीं, मोबाइल फोन पर आप जियो सिनेमा एप पर ये मैच देख पाएंगे।
जय शाह ने ट्विटर पर लिखा "अगले पांच साल के लिए बीसीसीआई के डिजिटल और टीवी चैनल मीडिया अधिकार हासिल करने पर वायकॉम 18 ग्रुप के बधाई। भारतीय क्रिकेट दोनों जगहों पर निरंतर विकास जारी रखेगा। क्योंकि, आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग के बाद बीसीसीआई तक हमने अपनी साझेदारी आगे बढ़ाई है। साथ मिलकर हम क्रिकेट फैंस की कल्पना को साकार करेंगे।"
विज्ञापन
जय शाह ने अगले ट्वीट में लिखा "इतने वर्षों में साथ देने के लिए स्टार इंडिया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का बहुत-बहुत आभार। आपने दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट को उसके फैंस के बीच पहुंचाने में बहुत अहम योगदान दिया है।"
अब तक भारत में होने वाले टीम इंडिया के मुकाबलों के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास थे। यह ग्रुप टीवी में अलग-अलग भाषाओं में मुकाबलों का प्रसारण करता था और मोबाइल फोन पर हॉटस्टार एप पर इन मैचों का प्रसारण होता था। पहले आईपीएल के प्रसारण के अधिकार भी स्टार स्पोर्ट्स के पास थे, लेकिन अब इस टूर्नामेंट के डिजिलट प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 ग्रुप के पास हैं। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के डिजिटल और टीवी दोनों प्रसारण अधिकार वायकॉम 18 के पास हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायकॉम 18 अगले पांच साल तक भारत में होने वाले भारतीय टीम के हर मैच का प्रसारण करने के लिए बीसीसीआई को 67.8 करोड़ रुपये देगा। आप वॉयकॉम 18 ग्रुप के चैनल स्पोर्ट्स 18 और एप जियो सिनेमा पर ये मैच देख पाएंगे।
स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास अभी भी अगले चार साल तक आईसीसी इवेंट के मुकाबलों को प्रसारित करने का अधिकार है। हॉटस्टार ग्रुप पर एशिया कप मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री हो रही है। आप 2023 वनडे विश्व कप के मुकाबले भी इस एप पर बिना किसी शुल्क के देख सकेंगे।
वायकॉम 18 अगले पांच साल में भारत में होने वाले 88 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का प्रसारण करेगा। इसमें 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। वायकॉम 18 के प्लेटफॉर्म पर सबसे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज का प्रसारण होगा। वहीं, वनडे विश्व कप स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले मुकाबलों के प्रसारण का अधिकार 2024 तक स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
विज्ञापन
Congratulations @viacom18 🤝 for winning the @BCCI Media Rights for both linear and digital for the next 5 years. India Cricket will continue to grow in both spaces as after @IPL, and @wplt20, we extend the partnership @BCCI Media Rights as well. Together we will continue to…
— Jay Shah (@JayShah) August 31, 2023
विज्ञापन
जय शाह ने ट्विटर पर लिखा "अगले पांच साल के लिए बीसीसीआई के डिजिटल और टीवी चैनल मीडिया अधिकार हासिल करने पर वायकॉम 18 ग्रुप के बधाई। भारतीय क्रिकेट दोनों जगहों पर निरंतर विकास जारी रखेगा। क्योंकि, आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग के बाद बीसीसीआई तक हमने अपनी साझेदारी आगे बढ़ाई है। साथ मिलकर हम क्रिकेट फैंस की कल्पना को साकार करेंगे।"
विज्ञापन
Also a big thank you to @starindia @DisneyPlusHS for your support over the years. You played a key role in making India Cricket reach its fans across the globe. 2/2