फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veteran BCCI curator Daljit Singh retires after 22 years of service

BCCI के अनुभवी पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह 22 साल की सर्विस के बाद हुए रिटायर

Mon, 02 Sep 2019 01:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 02 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Veteran BCCI curator Daljit Singh retires after 22 years of service
पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह - फोटो : TOI

 

विज्ञापन

क्रिकेट की पिचों को देश में नया आयाम देने वाले बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर दलजीत सिंह चुपचाप संन्यास लेकर विदा हो गए हैं। बीसीसीआई की ओर से उन्हें 31 अगस्त से क्यूरेटर पद से सेवानिवृत कर दिया गया है। दलजीत सिंह 1997 से लगातार इस पद पर बने हुए थे। उन्हीं की निगरानी में बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंटों और अंतरराष्ट्रीय मैचों में पिचों का निर्माण होता रहा था, लेकिन 1994 में मोहाली में देश को पहली बाउंसी विकेट देने वाले दलजीत अब पिचें तैयार करते नजर नहीं आएंगे।

दलजीत का नाम जितना क्यरेटर के तौर पर जाना गया उतनी ख्याति उन्हें बतौर क्रिकेटर भी नहीं मिली। वह सर्विसेज, नार्दन पंजाब, डीडीसीए और बिहार केलिए रणजी ट्राफी में खेले। दलीप ट्राफी में उन्होंने उत्तर, पूर्व और मध्य क्षेत्र की टीमों का प्रतिनिधत्व किया। यही नहीं वह कर्नाटक और पंजाब की उन टीमों के कोच रहे जिसमें अनिल कुंबले, राहुल द्रविड, सुजीत सोमसुंदर, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, डेविड जॉनसन, डोडा गणेश, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीआरवी सिंह, हरविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह सीनियर जैसे क्रिकेटर रहे। वह 1975-76 में रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंचने वाली बिहार टीम के कप्तान भी रहे।

विज्ञापन


दलजीत ने अमर उजाला से कहा कि क्यूरेटर की जिस भूमिका को उन्हें पूर्व बोर्ड अध्यक्ष आईएस बिंद्रा ने सौंपा था। वह उसे शरद पवार और अन्य अध्यक्षों के जरिए बेहद सुरक्षित हाथों में छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने उस समय पिच बनाने का काम शुरू किया था जब इसे माली और ग्राउंड्समैन तैयार करते थे। आज यह नियमित काम है। उन्होंने डीडीसीए के क्यूरेटर अंकित और मोहाली के राकेश का नाम लेते हुए कहा कि पिचों का काम इस वक्त बेहद सुरक्षित हाथों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलजीत के पूरे कार्यकाल में 2013 में एक बार विवाद का मौका आया जब श्रीलंका के खिलाफ वन डे में कोटला की पिच को खतरनाक करार मैच रद्द कर दिया गया। उस दौरान बोर्ड की पूरी पिच कमेटी को भंग कर दिया गया था। दलजीत खुलासा करते हैं कि आईसीसी की पिच कमेटी के चेयरमैन एंडी एटकिंसन ने उस दौरान अपनी रिपोर्ट में उनके खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही थी। बाद में उन्हें फिर रख लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed