{"_id":"62cbf2447863ca5f5401fd5c","slug":"usman-khwaja-mocks-kapil-dev-on-bench-virat-kohli-statement-gave-his-records-in-support","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapil Dev On Virat: विराट को टीम से बाहर करने की बात पर उस्मान ख्वाजा ने बनाया कपिल देव का मजाक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kapil Dev On Virat: विराट को टीम से बाहर करने की बात पर उस्मान ख्वाजा ने बनाया कपिल देव का मजाक, जानें पूरा मामला
Mon, 11 Jul 2022 04:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:11 PM IST
सार
विराट को टी20 टीम से बाहर करने की बात पर उस्मान ख्वाजा ने कपिलदेव का मजाक बनाया है। उन्होंने आईसीसी की पोस्ट पर कमेंट किया है कि ऑस्ट्रेलिया इससे बेहद खुश होगी।
विज्ञापन
विराट कोहली को लेकर कपिलदेव के बयान पर उस्मान ख्वाजा ने मजे लिए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा है कि रन नहीं बनाने पर विराट कोहली को टीम से बाहर कर दिया जाना चाहिए और उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए। इस बयान को लेकर कपिल को कई खिलाड़ियों के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मामले पर कहा कि ये एक्सपर्ट लोग कौन हैं, इन्हें क्यों एक्सपर्ट बोला जाता है। वो बाहर से गेम देख रहे हैं, उनको कुछ पता नहीं है कि अंदर क्या चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों की बातें टीम मैनेजमेंट के लिए ज्यादा मायने नहीं रखती हैं। अब उस्मान ख्वाजा ने भी इस बयान पर कपिल देव के मजे ले लिए हैं।
आईसीसी ने कपिल का बयान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस पर उस्मान ख्वाजा ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि 50 के औसत और लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज को बाहर करने की बात। सही फैसला है। ऑस्ट्रेलिया इस बात से सहमत है। इसके साथ ही उन्होंने तीन बार हंसी वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।

क्या था कपिल का बयान?
कपिल देव ने कहा था "अगर दुनिया के दूसरे नंबर का टेस्ट गेंदबाज अश्विन टेस्ट टीम से बाहर हो सकता है तो आपका नंबर एक बल्लेबाज भी टीम से बाहर हो सकता है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो आप इन युवा खिलाड़ियों को लगातार टीम से बाहर नहीं रख सकते। मुझे उम्मीद है कि चयन के लिए अच्छी जंग होनी चाहिए। युवाओं को कोहली से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन विराट को सोचने की जरूरत है। हां, मैं एक समय बड़ा खिलाड़ी था। लेकिन अब मुझे फिर से नंबर एक खिलाड़ी की तरह खेलने की जरूरत है।"
कपिल की बात के जवाब में रोहित ने कहा था कि अगर आप फॉर्म की बात करते हैं तो हर खिलाड़ी उतार-चढ़ाव से गुजरता है। इससे खिलाड़ी की क्षमता नहीं प्रभावित होती। इसलिए हमें अपने दिमाग में ये सारी बातें रखनी चाहिए। जब कोई खिलाड़ी इतने सालों से अच्छा खेल रहा होता है तो एक या दो सीरीज उसे खराब खिलाड़ी नहीं बना देती। हमें उनके पिछले प्रदर्शन को नहीं भूलना चाहिए। हम जो टीम में हैं, हमें खिलाड़ियों की अहमियत पता है। उनको इस बारे में बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता।
वेंकेटश प्रसाद ने विराट पर साधा निशाना
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी नाम लिए बिना विराट को टीम से बाहर करने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि एक समय पर आप खराब फॉर्म होने पर टीम से बाहर जाते थे। चाह आप कितने भी बड़े खिलाड़ी क्यों न हों। सौरव गांगुली, सहवाग, युवराज, जहीर और भज्जी सभी खराब फॉर्म आने पर टीम से बाहर हुए हैं। घरेलू क्रिकेट में जाकर सभी ने वापसी की है। अब खराब फॉर्म होने पर आराम दिया जाता है। देश में बहुत ज्यादा प्रतिभा है आप अपने नाम के आधार पर नहीं खेल सकते। सभी के हित में फैसले लिए जाने की जरूरत है।