फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Usman khawaja waiting for visa to india tour shared funny meme on social media

IND vs AUS: वीजा के कारण भारत नहीं आ पाया यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, सोशल मीडिया पर बताई हालत

Wed, 01 Feb 2023 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वीजा नहीं मिलने के कारण टीम के साथ भारत नहीं आ पाए हैं। हालांकि, वह जल्द ही बेंगलुरू पहुंचेंगे और कंगारू टीम के साथ अभ्यास शुरू करेंगे। 
 

विज्ञापन
Usman khawaja waiting for visa to india tour shared funny meme on social media
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम भारत पहुंच चुकी है। पैट कमिंस की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय जमीन पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नौ फरवरी से शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग एक सप्ताह पहले ही भारत पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा फिलहाल भारत नहीं आए हैं। उस्मान ख्वाजा को विजा नहीं मिल पाया था। इस वजह से वह टीम के साथ भारत नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य बुधवार को सिडनी से भारत के लिए रवाना हुए। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने सोशल मीडिया पर लिखा "मैं भारत के लिए अपने वीजा का इंतजार कर रहा हूं, जैसे..." इसके साथ ही ख्वाजा ने एक फिल्म की फोटो शेयर की, जिसमें अभिनेता झूले पर बैठा इंतजार कर रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर मीम के रूप में काफी चर्चित है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Usman Khawaja (@usman_khawajy)

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वीजा मिलने में काफी देरी हुई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि ख्वाजा के अलावा किसी दूसरे खिलाड़ी को वीजा के कारण भारत आने में देरी हुई है या नहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ख्वाजा अब गुरुवार को बेंगलुरु के लिए फ्लाइट में बैठेंगे और ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे।

सोमवार रात सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पुरस्कारों का एलान होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम दो समूह में मंगलवार और बुधवार को रवाना हुई।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पुरस्कारों में ख्वाजा को शेन वार्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। ख्वाजा पाकिस्तान में पैदा हुए थे और अब ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने कई बार भारत का दौरा किया है, जिसमें 2013 और 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ किया गया दौरा भी शामिल है। उन्हें पहले भी वीजा प्राप्त करने में कठिनाई हुई थी।

2011 में उन्हें न्यू साउथ वेल्स के लिए टी20 चैंपियंस लीग में खेलने के लिए वीजा से इनकार कर दिया गया था। ख्वाजा ने भले ही भारत में कोई टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। 2022 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी वापसी के बाद से, उन्होंने 79.68 की औसत से 1275 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए नागपुर जाने से पहले बेंगलुरु में चार दिन तक तैयारी करेगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के लिए रवाना होने से पहले सिडनी में स्पिन पिच पर अभ्यास किया था। हालांकि, ख्वाजा सहित बिग बैश लीग में खेल रहे बल्लेबाज इसका हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस दौरे से पहले अभ्यास मैच खेलने की बजाय, नेट्स में प्रैक्टिस करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेंगलुरु में स्पिन पिच पर अभ्यास कर टेस्ट की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed