फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA vs PAK: monank patel challanged pakistan said we will win match t20 world cup 2024

USA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अमेरिका के कप्तान ने भरी हुंकार, बोले- 'अगर हम 30-40 मिनट टिक गए..'

Thu, 06 Jun 2024 01:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

अमेरिका ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच कनाडा के खिलाफ खेला। दो जून को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास में खेला गया जिसमें कुल 391 रन बने। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
USA vs PAK: monank patel challanged pakistan said we will win match t20 world cup 2024
मोनांक पटेल - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के जरिए बाबर आजम की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले मेजबान टीम के कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरी है। उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाड़ी 30-40 मिनट मैदान पर टिक गए तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता है। 
विज्ञापन


कनाडा को हराकर अमेरिका के हौसले बुलंद
अमेरिका ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच कनाडा के खिलाफ खेला। दो जून को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास में खेला गया जिसमें कुल 391 रन बने। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमेरिका की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। पहला मैच जीतने के बाद कप्तान मोनांक पटेल के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन


आरोन जोन्स ने मचाया धमाल
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा, "एक बार हम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर 30-40 मिनट टिक गए, तो हम यह मैच जीत सकते हैं।" कनाडा के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने 16 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली थी। वहीं, एंड्रिस गॉस औक आरोन जोन्स ने दमदार प्रदर्शन किया था। गॉस ने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए थे जबकि जोन्स ने चार चौकों और 10 छक्कों की सहायता से 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में आरोन को उनके विस्फोटक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
अमेरिका:
स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीस गौस, एरॉन जोंस, कोरी एंडरसन, नीतीश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।


पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद/अब्बास अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed