फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA beat Oman to defend lowest ever ODI total made World record know details

USA vs OMAN: अमेरिका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ओमान को हराकर किया सबसे कम वनडे स्कोर का बचाव

Tue, 18 Feb 2025 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Feb 2025 10:01 PM IST
सार

क्रिकेट विश्व लीग दो के मुकाबले में अमेरिका ने ओमान को 57 रन से हराकर वनडे में 122 रन के सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया। यह विश्व रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन
USA beat Oman to defend lowest ever ODI total made World record know details
ओमान बनाम अमेरिका - फोटो : @usacricket

विस्तार

वनडे क्रिकेट में आए दिन नए रिकॉर्ड्स बनते हैं, लेकिन नई नवेली अमेरिका की टीम ने जो किया है वह किसी अजूबे से कम नहीं है। दरअसल, अमेरिका ने ओमान के खिलाफ सबसे कम ओवर के स्कोर का बचाव करते हुए मुकाबला जीत लिया और इतिहास रच दिया। मंगलवार को क्रिकेट विश्व लीग दो के मुकाबले में अमेरिका ने ओमान को 57 रन से हराकर वनडे में 122 रन के सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया। यह विश्व रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

सबसे कम वनडे स्कोर का किया बचाव
पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में यह सबसे कम स्कोर है जिसका बचाव किया गया है। इसमें हालांकि कम ओवरों के मुकाबले या संशोधित लक्ष्य वाले मुकाबले शामिल नहीं हैं। अमेरिका ने स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में बाएं हाथ के स्पिनर नोशतुष केनजिगे (11 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से मेजबान ओमान को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति के गेंदबाजों ने दिखाया दम
केनजिगे के अलावा ऑफ स्पिनर मिलिंद कुमार (17 रन पर दो विकेट) और यासिर मोहम्मद (10 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए। यह ओमान का पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन

अमेरिका ने बनाए थे 122 रन 
पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। ओमान की टीम पांच स्पिनरों के साथ उतरी जबकि अमेरिका के स्पिनरों केनजिगे, मिलिंद, यासिर और हरमीत को उतारा। इससे पहले अमेरिका ने मिलिंद की 47 रन की पारी की बदौलत 35.3 ओवर में 122 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed