फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UPW vs RCB WPL 2025 Preview Playing 11 Squad UP Warriorz vs Bangalore Match Live Streaming News in Hindi

UP vs RCB: जीत के साथ अभियान खत्म करने उतरेगी यूपी वॉरियर्स, आरसीबी से होगा सामना, देखें संभावित प्लेइंग 11

Fri, 07 Mar 2025 03:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

यूपी का मध्यक्रम हालांकि एक टीम के रूप में नाकाम रहा और ना तो बड़ा स्कोर बन सका और ना ही लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहे। यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा- हम मध्यक्रम में लगातार गलतियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
UPW vs RCB WPL 2025 Preview Playing 11 Squad UP Warriorz vs Bangalore Match Live Streaming News in Hindi
आरसीबी बनाम यूपी - फोटो : WPL

विस्तार

टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी यूपी वॉरियर्स शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के इस सत्र से विदा लेना चाहेगी और इसके लिए मध्यक्रम के उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यूपी की टीम ने कई मौके गंवाए और एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

पिछली हार का बदला लेने उतरेगी आरसीबी
सात मैचों में महज चार अंक के साथ वह तालिका में सबसे नीचे है और तकनीकी दौर पर ही दौड़ में बनी हुई है। गत चैंपियन आरसीबी के लिये भी यह सत्र कठिन रहा और उसके छह मैचों में चार ही अंक है। वह लगातार चार मैचों में पराजय झेल चुकी है। वैसे उनके पास अभी एक मैच और है जिससे प्लेआफ की उम्मीदें बनी हुई है। स्मृति मंधाना की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली हार की यादें अभी भी ताजा है और उनका लक्ष्य बदला चुकता करने का भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के बल्लेबाजों ने किया निराश
यूपी की टीम बार-बार के बदलावों से उबर नहीं सकी और उसका बल्लेबाजी क्रम स्थिर नहीं हो पाया है। पिछले तीन मैचों में शीर्षक्रम में काफी बदलाव किये गए। उन्होंने कम से कम एक विदेशी बल्लेबाज से पारी का आगाज कराया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। भारत की किरण नवगिरे शीर्ष तीन में हमेशा रही लेकिन मिली जुली सफलता मिली । ग्रेस हैरिस ने एक अहम पारी खेली और पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जॉर्जिया वोल चमकी।
विज्ञापन

मध्यक्रम की कमजोरी से उबरना चाहेगी यूपी वॉरियर्स
यूपी का मध्यक्रम हालांकि एक टीम के रूप में नाकाम रहा और ना तो बड़ा स्कोर बन सका और ना ही लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहे। यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा- हम मध्यक्रम में लगातार गलतियां कर रहे हैं। हमारा शीर्ष और निचला क्रम अच्छा खेल रहा है लेकिन मध्यक्रम पर फोकस करना होगा। उम्मीद है कि आखिरी मैच में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यूपी वारियर्स ने इस सत्र में सर्वोच्च स्कोर 180 रन आरसीबी के खिलाफ ही बनाए थे। उन्होंने सुपर ओवर में वह मैच जीता था। दूसरी ओर आरसीबी ने लगातार दो जीत के साथ शुरूआत की थी लेकिन उसके बाद लय से भटक गई । बेंगलुरू में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। कप्तान मंधाना को उम्मीद होगी कि जगह बदलने से किस्मत भी बदलेगी।

मंधाना से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
तालिका में चौथे स्थान पर काबिज आरसीबी के बल्लेबाज पिछले दो मैचों में नाकाम रहे और मंधाना का अपना फॉर्म चिंता का विषय है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81 रन बनाने के बावजूद वह स्पिनरों के खिलाफ जूझती नजर आई। एलिस पेरी भी लगातार अच्छा नहीं खेल सकी। इसी तरह आरसीबी के गेंदबाज भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने पिछले मैच में सात गेंदबाजों को आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने टूर्नामेंट में अभी तक दस विकेट लिये हैं जबकि स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम ने नौ विकेट चटकाये हैं। लेकिन दोनों सही लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी नहीं कर पाई हैं। स्पिनर एकता बिष्ट और कनिका आहूजा भी बीच के ओवरों में उतना प्रभावित नहीं कर पाईं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
यूपी वारियर्स: 
एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद, रेणुका ठाकुर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed