फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UP Warriorz beat Gujarat Giants by 3 wickets Highlights Match Scorecard; Grace Harris Tim Garth News

WPL: UP को 30 गेंदों में बनाने थे 70 रन, फिर ग्रेस ने पलटा मैच, आखिरी 11 बॉल पर 381 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

Mon, 06 Mar 2023 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

अब यूपी की टीम सात मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स आठ मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

विज्ञापन
UP Warriorz beat Gujarat Giants by 3 wickets Highlights Match Scorecard; Grace Harris Tim Garth News
ग्रेस हैरिस - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को दो बेहतरीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक वक्त गुजरात ने पकड़ बना ली थी, फिर आखिरी पांच ओवर में यह मुकाबला ऐसा पलटा कि हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है। आइए पूरी कहानी जानते हैं...
विज्ञापन

विज्ञापन

गुजरात की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 169 रन बनाए थे। ओपनर एस मेघना 24 रन और सोफिया डंकली 13 रन बनाकर आउट हुईं। इसके सदरलैंड (8) और सुषमा वर्मा (9) भी कुछ खास नहीं कर सकीं। हरलीन देओल ने एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। गार्डनर को दीप्ति शर्मा ने आउट किया। वह 19 गेंदों में 25 रन बना सकीं।

हरलीन की बेहतरीन बल्लेबाजी

हरलीन 32 गेंदों में सात चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें अंजलि सरवनी ने ताहिल मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया। यूपी की ओर से दीप्ति और सोफिया एक्लस्टोन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सरवनी को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

यूपी की खराब शुरुआत

170 रन के लक्ष्य के जवाब में एक वक्त तीन ओवर में यूपी ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। किम गर्थ ने कप्तान एलिसा हीली (7), श्वेता सेहरावत (5) और ताहिल मैक्ग्रा (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा ने चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। नवगिरे ने अर्धशतक जड़ा। वहीं, दीप्ति 11 रन बनाकर आउट हुईं। किम गर्थ ने यूपी को दो और झटके दिए। 

नवगिरे की बेहतरीन पारी

उन्होंने पहले नवगिरे और फिर सिमरन शेख को आउट किया। नवगिरे 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सिमरन खाता भी नहीं खोल सकीं। आखिरी पांच ओवर में यूपी को 70 रन बनाने थे। देविका वैद्य भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। देविका को सदरलैंड ने आउट किया। इसके बाद क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस और इंग्लैंड की सोफी एक्लस्टोन थीं। इन दोनों ने फिर कमाल की बैटिंग की। 

ग्रेस हैरिस का फिनिशिंग टच

ग्रेस ने अपने दम पर पूरा मैच ही पलट दिया। उन्होंने पारी में अपने शुरुआती 15 गेंदों पर 17 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि यूपी के हाथों से मैच निकल चुका है। 16वें ओवर में सात रन और 17वें ओवर में 10 रन आए। आखिरी तीन ओवर में यूपी को जीत के लिए 53 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में ग्रेस हैरिस ने तीन चौके और एक्लस्टोन ने एक चौका लगाया। इस मैच में पांच विकेट लेने वालीं किम गर्थ के 18वें ओवर से 20 रन आए।

Imageमैच के दौरान कप्तान एलिसा हीली (ऊपर वाले फ्रेम में) ग्रेस हैरिस को गाइड कर रही थीं

आखिरी ओवरों को रोमांच

आखिरी दो ओवरों में यूपी को जीत के लिए 33 रन बनाने थे। 19वें ओवर में ग्रेस हैरिस और एक्लस्टोन ने 14 रन बटोरे। अब आखिरी ओवर में यूपी को जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। सदरलैंड गेंदबाजी के लिए आईं। पहली गेंद पर ग्रेस हैरिस ने छक्का लगाया। अगली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर ग्रेस हैरिस ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। अगली गेंद फिर वाइड रही। चौथी गेंद पर हैरिस ने फिर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। 

Image

शुरुआती 15 गेंदों पर 17 रन बनाने वाली हैरिस ने अपनी पारी के आखिरी 11 गेंदों पर 381.18 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए। वह 26 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, एक्लस्टोन 12 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात की ओर से किम गर्थ ने पांच विकेट झटके।  वहीं, सदरलैंड और मानसी जोशी को एक-एक विकेट मिला।

Image
मैच जिताने के बाद ग्रेस हैरिस ने इस तरह जश्न मनाया


गुजरात की दूसरी हार
इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें हराया था। अब यूपी की टीम सात मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स आठ मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed