{"_id":"68b9790b0a3c2620130cf7f7","slug":"united-arab-emirates-announced-squad-for-the-asia-cup-matiullah-khan-and-simranjeet-singh-were-included-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: यूएई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, मोहम्मद वसीम करेंगे अगुआई; सिमरनजीत को भी मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: यूएई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, मोहम्मद वसीम करेंगे अगुआई; सिमरनजीत को भी मौका
Thu, 04 Sep 2025 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:03 PM IST
सार
यूएई भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ ग्रुप ए में शामिल है। यूएई भारत के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाले मैच से एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद उसका सामना 15 सितंबर को ओमान और 17 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा।
विज्ञापन
यूएई टीम
- फोटो : UAE Cricket Official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नौ सितंबर से होने वाले एशिया कप के लिए गुरुवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की अगुआई मोहम्मद वसीम करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज मतिउल्लाह खान और स्पिनर सिमरनजीत सिंह को भी जगह दी गई है। यूएई की टीम फिलहाल अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रही है और मतिउल्ला तथा सिमरनजीत त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
ग्रुप ए में शामिल है यूएई
अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'सलामी बल्लेबाज मोहम्मद वसीम एशिया कप 2025 में 17 सदस्यीय यूएई टीम की अगुआई करेंगे जिसकी शुरुआत नौ सितंबर से अबु धाबी में हो रही है।' भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत यूएई टीम के कोच हैं। यूएई भारत, पाकिस्तान और ओमान के साथ ग्रुप ए में शामिल है। यूएई भारत के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाले मैच से एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद उसका सामना 15 सितंबर को ओमान और 17 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा।

एशिया कप के लिए यूएई की टीम इस प्रकार है...
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धिकी, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।