फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U-19 World Cup: फाइनल में पहुंचने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 07 Feb 2020 12:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 07 Feb 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Under 19 World Cup Bangladeshi Cricketers Dance Viral On Social Media After Semifinal Win
बांग्लादेश अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अकबर अली की कप्तानी में टीम ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे युवाओं के वर्ल्ड कप में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने महमुदुल हसन जॉय की शतकीय पारी की मदद से छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

Under 19 World Cup Bangladeshi Cricketers Dance Viral On Social Media After Semifinal Win
बांग्लादेश अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश की टीम पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। जीत के बाद बांग्लादेशी टीम के युवा क्रिकेटरों ने अलग तरह का डांस किया जिसे क्रिकेट वर्ल्ड कप के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। फाइनल में जगह बनाने के बाद बांग्लादेशी अंडर-19 टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतर आए और उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया।
 

Under 19 World Cup Bangladeshi Cricketers Dance Viral On Social Media After Semifinal Win
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इससे पहले बांग्लादेशी टीम जीत के बाद 'नागिन डांस' करती हुई नजर आती थी। निदाहास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय, सीरीज के सेमीफाइनल में जब बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था, तब भी नागिन डांस कर जश्न मनाया था और यह वीडीयो खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Under 19 World Cup Bangladeshi Cricketers Dance Viral On Social Media After Semifinal Win
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

खिताब के लिए बांग्लादेश की भिड़ंत चार बार के चैंपियन भारत से रविवार को होगा। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में 50 ओवर में आठ विकेट पर 211 रन बनाए, जिसके बाद बांग्लादेशी टीम ने इस टारगेट को 44.1 ओवर में हासिल कर लिया। 
 

विज्ञापन
Under 19 World Cup Bangladeshi Cricketers Dance Viral On Social Media After Semifinal Win
एशिया कप जीतने के बाद अंडर-19 टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश की टीम पहली बार अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। जबकि भारत पांचवी बार अंडर 19 चैपिंयन बनने के लिए बांग्लादेश रविवार को भिड़ेगा। भारत ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल नौ फरवरी को पोचटेफस्ट्रम के सेनवेस पार्क मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed