उबर कप: क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, अगले मुकाबले में थाईलैंड से होगा सामना
इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु नहीं खेल रही हैं। वहीं, साइना नेहवाल और अश्विनी पोनप्पा भी स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल रही थीं। साइना को स्पेन के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Team India in QuarterFinal!🙂
Our young women shuttlers🏸 have made it to the knockout rounds of #UberCup🔥🔥🔥विज्ञापन
🇮🇳 defeat Scotland 🏴 : 4️⃣-1️⃣
India will play Thailand 🇹🇭 in the next match on 13 Oct, starting 12PM* (IST)
* Tentative #IndiaontheRise #ThomasUberCup2020 pic.twitter.com/i6PRb2SXNl— SAI Media (@Media_SAI) October 12, 2021
भारत के लिए सबसे पहले कोर्ट पर मालविका बंसोड़ उतरीं। हालांकि, उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। क्रिस्टी गिलमोर ने मालविका को 21-13, 21-9 से हरा दिया। इसके बाद अदिति भट ने रेचल सुगडेन को 21-14 21-8 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद महिला डबल्स के मुकाबले में भारत की तनीषा क्रिस्टो और रितुपर्णा पांडा की जोड़ी कोर्ट पर उतरी।
आखिरी चारों मैच जीती टीम इंडिया
इन दोनों ने जूली मैकपर्सन और कायरा टोरेंस को 21-11 21-8 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद तस्नीम मीर ने महिला सिंगल्स के मैच में लॉरेन मिडलटन को एकतरफा मुकाबले में 21-15 21-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की। अंतिम डबल्स मुकाबले में ट्रीसा जॉली और राष्ट्रीय मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने गिलमोर और एलिनोर ओडोनेल को कड़े मुकाबले में 21-8 19-21 21-10 से हराया।
यह मैच करीब 55 मिनट तक चला। इस तरह टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड पर 4-1 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड की मजबूत टीम से भिड़ेगी। थाईलैंड को टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता दी गई है, जबकि भारत पांचवें पायदान पर है। भारत ने दो बार (2014 और 2016 ) इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम कभी उबर कप जीत नहीं सकी है।
युवा खिलाड़ियों पर पूरा दारोमदार
इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु नहीं खेल रही हैं। वहीं, साइना नेहवाल और अश्विनी पोनप्पा भी स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल रही थीं। साइना को स्पेन के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी। इसके अलावा सीनियर शटलर अश्विनी पोनप्पा भी यह मैच नहीं खेल रही थीं। भारत के अलावा थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, चीन और डेनमार्क की टीम भी अंतिम-आठ में पहुंच चुकी है।