{"_id":"611493898ebc3efccd6d78c6","slug":"uae-shakib-al-hasan-and-stephanie-taylor-named-icc-cricketer-of-the-month-for-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई : शाकिब-अल-हसन और स्टेफनी टेलर बने जुलाई माह के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूएई : शाकिब-अल-हसन और स्टेफनी टेलर बने जुलाई माह के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Thu, 12 Aug 2021 08:50 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:50 AM IST
सार
- शाकिब ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श जूनियर को पछाड़ा
- वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को महिला वर्ग में आईसीसी का जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया
विज्ञापन
Shakib Al Hasan
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन और वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी का जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। खेल के तीनों प्रारूपों में शाकिब के योगदान से बांग्लादेश ने पिछले महीने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
शाकिब ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श जूनियर को पछाड़ा। वेस्टइंडीज ने टेलर की अगुवाई में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को वनडे और टी-20 सीरीज में हराया। वह टीम की अपनी साथी हेली मैथ्यूज और पाकिस्तान की फातिमा सना को पछाड़कर महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनीं।
विज्ञापन