{"_id":"42fa3df4440faef2e3e5e25ecede7301","slug":"uae-at-a-glance-in-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को साबित करना चाहेगा यूएई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुद को साबित करना चाहेगा यूएई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की उभरती टीमों में से एक यूएई ने 2000 से 2006 के बीच लगातार चार साल एशियन क्रिकेट काउंसिल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस टीम ने 1994 में आईसीसी ट्रॉफी जीती और इसी साल अपना पहला वनडे मुकाबला भी खेला।
विज्ञापन
कम लोगों को पता होगा कि यूएई ने 1996 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था। तब ग्रुप-बी में शामिल इस टीम ने पांच मैच खेले थे, जिसमें उसे चार में मात मिली थी। एकमात्र जीत उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ हासिल हुई।
विज्ञापन
नीदरलैंड्स से मिले 217 रन के लक्ष्य को यूएई की टीम ने 45वें ओवर में महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। लंबे समय बाद उसकी वनडे वर्ल्ड कप में वापसी हुई है और इस बार यह टीम को खुद को साबित करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी।
विज्ञापन
खास बातें-
1989 में आईसीसी सदस्यता मिली।
यूएई की टीम- मोहम्मद तौकिर (कप्तान), खुर्रम खान, अमजद अली, अमजद जावेद, एंड्री बेरेंगर, फहाद अलहाशमी, मंजुला गुरुज, कामरान शहजाद, कृष्णा चंद्रन, मोहम्मद नवीद, नासिर अजीज, स्वप्निल पाटिल (विकेटकीपर), रोहन मुस्तफा, सकलैन हैदर और शैमान अनवर।