फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U 19 World Cup India will face Bangladesh In Qurarter Final and Pakistan or Australia in semifinal

U19 World Cup: क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

Sun, 23 Jan 2022 01:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 01:03 PM IST
सार

अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हो सकता है। 
 

विज्ञापन
U 19 World Cup India will face Bangladesh In Qurarter Final and Pakistan or Australia in semifinal
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लीग मैच खत्म हो चुके हैं। भारत ने अपने सभी लीग मैच बड़े अंतर से जीते हैं और ग्रुप-बी में पहले पायदान पर काबिज है। अब टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

भारत के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रसीद सहित कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमिक लोगों के संपर्क में आ चुके हैं और फिलहाल क्वारैंटीन हैं। इन खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद भारत ने आयरलैंड और युगांडा जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं। ये दोनों मैच भारत आसानी से जीता है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि उसका अगला मैच 29 जनवरी को है और तब तक टीम के अहम खिलाड़ी मैच के लिए फिट हो सकते हैं। 

अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत के मैच
  • भारत बनाम बांग्लादेश, 29 जनवरी (क्वार्टर फाइनल मैच)
  • क्वार्टर फाइनल मैच जीतने पर सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला दो फरवरी को खेला जाएगा। 
  • सेमीफाइनल मैच जीतने पर भारत पांच फरवरी फाइनल मैच खेलेगा। 

बांग्लादेश और पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया
अंडर-19 वर्ल्डकप के पिछली संस्करण में बांग्लादेश ने भारत को फाइनल मैच में हराया था। टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल मैच में इस हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं पिछले साल अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया था। टीम इंडिया इस हार का बदला सेमीफाइनल मैच में लेना चाहेगी। हालांकि, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मैचों से अजेय है भारतीय टीम
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और पिछले आठ मैचों में कोई मुकाबला नहीं हारी है। इस दौरान टीम इंडिया ने अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भी जीता था। भारत अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ हारा था। 25 दिसंबर को खेले गए इस मैच में पाकिस्ता ने भारत को दो विकेट से हराया था। भारत की मौजूदा अंडर-19 टीम 10 मैच खेल चुकी है और नौ में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे करीबी अंतर से हार का सामना करनना पड़ा है। ऐसे में भारत के अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed