फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World Cup 2020: Champions Bangladesh to be accorded hero welcome at home

खुली बस में घूमेगी U-19 विश्व विजेता बांग्लादेशी टीम, स्वदेश पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

Mon, 10 Feb 2020 05:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 10 Feb 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
U-19 World Cup 2020: Champions Bangladesh to be accorded hero welcome at home
ट्रॉफी के साथ बांग्लादेशी टीम - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश की सरकार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम के लिए ‘सार्वजनिक स्वागत’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। बांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफ्सट्रूम में खेले गए फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार भारतीय अंडर-19 टीम को शिकस्त देकर पहली बार आईसीसी का कोई खिताब हासिल किया।

विज्ञापन


देश के सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री ओबैदुल कादेर ने ‘डेली स्टार’ से कहा, ‘इसकी तारीख की घोषणा टीम के यहां लौटने पर की जाएगी। इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सुहरावर्दी उद्यान में किया जाएगा।’ यह फैसला प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


कम स्कोर वाले इस मैच में भारत को 47.2 ओवर में 177 रन पर आउट करने के बाद बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 42.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत को फाइनल में हराने के बाद कुछ बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने जश्न मनाते समय हद पार कर दी। उनके कप्तान अकबर अली ने इस ‘अप्रिय घटना’ के लिए माफी मांगी। भारतीय कप्तान गर्ग ने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed