फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two more potential breaches of coronavirus protocol by Indian cricketers revealed

कप्तान कोहली ने भी तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल! सबूत देकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने किया दावा

Sun, 03 Jan 2021 07:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 03 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Two more potential breaches of coronavirus protocol by Indian cricketers revealed
फॉक्स क्रिकेट द्वारा प्रसारित तस्वीर - फोटो : ट्विटक @FoxCricket

मेलबर्न के रेस्त्रां में भारतीय खिलाड़ियों के कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी पांच भारतीय क्रिकेटर्स को आइसोलेशन में भेजा ही गया था कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉडकास्टर्स फॉक्स क्रिकेट की ओर से एक तस्वीर शेयर की गई है।

विज्ञापन

 

तस्वीर से बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय खिलाड़ी पहले भी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा चुके हैं। इस पुरानी फोटो में भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी विदेशी महिला फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Baby Village | Shop for Baby! (@babyvillage)



तस्वीर तीसरे टी-20 के ठीक एक दिन पहले babyvillage नामक दुकान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर की गई थी। जब भारतीय कप्तान कोहली अपने साथी हार्दिक पांड्या के साथ सिडनी में बच्चों का सामान बेचने वाली इस दुकान पर पहुंचे थे, क्योंकि उनकी गर्भवती पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली है, जिसके लिए विराट स्वदेश भी लौट चुके हैं।





विराट के कंधे पर एक बड़ा सा बैग भी नजर आ रहा है, संभवत: जिसके भीतर उनके द्वारा खरीदी चीजें रखी हो। 'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' और 'द एज' जैसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के हवाले से लिखा गया कि 'मेहमानों' ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, दोनों क्रिकेटर्स को मास्क लगाना चाहिए था।

बिना मास्क लेने गए थे कॉफी लेने

Two more potential breaches of coronavirus protocol by Indian cricketers revealed
बिना मास्क के सिडनी में विराट-हार्दिक - फोटो : ट्विटर @foxcricket

ठीक इसी तरह एडिलेड में भी भारतीय खिलाड़ियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई थी। 'हेराल्ड' के अनुसार तब कुछ भारतीय खिलाड़ी अंदर गए अपने दो साथियों का बाहर इंतजार कर रहे थे, जो कैफे के भीतर बिना मास्क लगाए ही वॉफेल और कॉफी लेने गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो उस वक्त भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को प्रोटोकॉल उल्लंघन की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।

मेलबर्न में लंच के बाद फैन के गले लगे?

उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। जिस रेस्त्रां में भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे, वहां से नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जहां से सारा विवाद शुरू हुआ। नवलदीप ने अपने ट्वीट में लिखा कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले से लगाया, फिर विवाद होता देख अपना बयान वापस भी ले लिया। अब एहतियातन पांचों क्रिकेटर्स को टीम से अलग आइसोलेशन में रखा गया है।

भारत ने ब्रिस्बेन जाने से किया इनकार!

सिडनी में सात तारीख से तीसरा तो 15 जनवरी से चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाना है। गाबा मैदान पर होने वाले इसी आखिरी मुकाबले पर ही विवाद शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया ने कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल की वजह से ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच खेलने से इनकार कर दिया है। भारतीय टीम को हालांकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ही दो मैच खेलने में कोई आपत्ति नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण कई राज्यों ने फिर से यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। ब्रिस्बेन में भी बेहद कड़े नियम लागू किए गए हैं। चौथे टेस्ट के लिए वहां पहुंचने पर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को एकबार फिर से क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब अपने खिलाड़ियों को दोबारा से क्वारंटीन में नहीं भेजेगे क्योंकि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं।

ऑस्ट्रेलिया आने से पहले भारतीय टीम आईपीएल के दौरान बायो बबल में थी, उससे पहले क्वारंटीन थी। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी सभी खिलाड़ी 14 दिन क्वारंटीन में थे। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रिस्बेन में क्वारंटीन के नियमों में छूट मिलेगी या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि ब्रिस्बेन में उन्हें सिर्फ मैदान और होटल में ही जाने की इजाजत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed