फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Twitter CEO Parag Agrawal: New Twitter CEO Parag is crazy about cricket, he was seen dancing on the road after India's 2011 World Cup victory

Twitter CEO Parag Agrawal: पराग को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी, 2011 वर्ल्ड कप जीत के बाद सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे थे

Tue, 30 Nov 2021 06:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Nov 2021 06:12 PM IST
सार

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Twitter CEO Parag Agrawal: New Twitter CEO Parag is crazy about cricket, he was seen dancing on the road after India's 2011 World Cup victory
पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को क्रिकेट का भी बहुत शौक है। उनकी पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने जब 2011 वनडे विश्व कप जीता था तब पराग जीत का जश्न मनाने के लिए सड़क पर उतरे थे। उनके हाथ में तिरंगा भी था। सोशल मीडिया पर पराग की यह फोटो खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल उनकी पुरानी पोस्ट में दिख रहा है कि पराग अपने साथियों के साथ तिरंगा लेकर नाच रहे हैं। टीम इंडिया ने 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराया था। इससे पहले 1983 में भारत ने कपिल देव के नेतृत्व में पहली बार विश्व कप जीता था। 
विज्ञापन


डोर्सी के इस्तीफे के बाद सीईओ बने पराग
28 साल बाद जब भारत ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया तो पूरा देश जश्न में डूब गया था। लोग सड़कों पर उतर आए थे। हर तरफ जश्न का माहौल था। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे युवा सीईओ हैं पराग अग्रवाल
37 साल के पराग दुनिया की टॉप 500 कंपनियों के सबसे युवा सीईओ हैं। आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। ट्विटर ने 2018 में उन्हें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था। ट्विटर के साथ जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed