फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tushar Deshpande-Dhoni: tushar deshpande remembers Dhoni on Guru Purnima, shares photo with his father

Tushar Deshpande-Dhoni: चेन्नई के तेज गेंदबाज ने गुरु पूर्णिमा पर किया धोनी को याद, पिता के साथ साझा की तस्वीर

Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

तुषार ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। पांच मैचों की इस सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज ने डेब्यू किया था। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले ने उन्हें डेब्य कैप पहनाई थी। इस दौरान देशपांडे की पत्नी भी मौजूद रहीं थीं। इस दौरे पर उन्होंने दो मुकाबलों में कुल दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Tushar Deshpande-Dhoni: tushar deshpande remembers Dhoni on Guru Purnima, shares photo with his father
तुषार-धोनी - फोटो : BCCI/instagram

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के घातक गेंदबाज तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया। उन्होंने अपने पिता के साथ धोनी की तस्वीर साझा करते हुए खास मेसेज लिखा। दरअसल, तुषार और धोनी आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे पर किया डेब्यू
तुषार ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। पांच मैचों की इस सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज ने डेब्यू किया था। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले ने उन्हें डेब्य कैप पहनाई थी। इस दौरान देशपांडे की पत्नी भी मौजूद रहीं थीं। इस दौरे पर उन्होंने दो मुकाबलों में कुल दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेब्यू कैप हासिल करने के बाद क्या बोले देशपांडे?
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कैप हासिल करने के बाद देशपांडे ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा,  "यहां आकर बहुत खुश हूं। यह सब मेरे बचपन के दिनों की याद दिलाता है जब मैं अपने देश के लिए खेलने का सपना देखता था। नीली जर्सी पहनकर यहां आना बहुत गर्व की बात है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। यहां का माहौल वाकई बहुत बढ़िया है। आईपीएल में सीएसके के लिए खेलने से मुझे मदद मिली। यह अनुभव निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय मैचों में मेरे काम आएगा। मैंने बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की, इसलिए यह मेरे लिए स्वाभाविक है, मैं इसे निखारना चाहता हूं और मैं इस पर काम कर रहा हूं।" 

आईपीएल 2024 में देशपांडे का प्रदर्शन
तुषार देशपांडे को आईपीएल  2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। तेज गेंदबाज सीएसके के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। डेथ ओवरों में उनकी घातक गेंदबाजी की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया। तुषार आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। तेज गेंदबाज ने  लगभग आठ की इकॉनमी से 17 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed