फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   trent boult is highest wicket taker in world cup from new zeland team

16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बोल्ट ने रचा इतिहास

Tue, 24 Mar 2015 01:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Mar 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
trent boult is highest wicket taker in world cup from new zeland team

वर्ल्ड कप इतिहास में 7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टूर्नामेंट में सभी मैच जीत चुकी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन


ऑकलैंड में चल रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को आउट करने के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 17 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


इसके अलावा बोल्ट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कुल 21 विकेट लेकर बोल्ट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेंट ने तोड़ा गियोफ एलॉट का रिकॉर्ड

trent boult is highest wicket taker in world cup from new zeland team

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप के सबसे सफल गेंदबाज है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के दो बल्लेबाजों हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक को आउट करने के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज गियोफ एलॉट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल, 1999 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गियोफ ने 20 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। बोल्ट ने 16 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed