फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Southee becomes the first bowler to take 300 wickets in test, 200 in ODI and 100 in T20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Fri, 25 Nov 2022 01:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

भारत के खिलाफ पहला विकेट लेते ही टिम साउदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में उन्होंने कुल तीन विकेट झटके। हालांकि, 10 ओवर में 73 रन भी लुटा दिए।
 

विज्ञापन
Tim Southee becomes the first bowler to take 300 wickets in test, 200 in ODI and 100 in T20
टिम साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साउदी दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 300, वनडे में 200 और टी20 में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी साउदी चौथे स्थान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में साउदी ने अपने 10 ओवर में 73 रन देकर तीन विकेट झटके। साउदी वनडे में अब तक 202 विकेट ले चुके हैं। 

साउदी ने छुआ जादुई आंकड़ा
टिम साउदी ने टेस्ट में 347 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 202 विकेट हैं। टी20 में साउदी अब तक 134 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा साउदी न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेनियल विटोरी ने लिए हैं। उनके नाम 297 विकेट हैं। वहीं, कायल मिल्स इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मिल्स ने 240 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद क्रिस हैरिस के नाम 203 विकेट हैं। वहीं, टिम साउदी 202 विकेट के साथ चौथे और क्रिस क्रेन्स 200 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं साउदी 
टिम साउदी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 107 टी20 मैच में 134 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 18 रन देकर पांच विकेट रहा है। गेंदबाजी में उनका औसत टी20 में 23.72 का और इकोनॉमी रेट 8.16 का रहा है। वह टी20 क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने ऐसा किया था। 


टी20 में सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) 107 134 8.16
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 109 128 6.83
राशिद खान (अफगानिस्तान) 74 122 6.25
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) 88 111 8.03
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) 84 107 7.42
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed