{"_id":"6326fe9332501a577316a563","slug":"tim-david-practices-power-hitting-batting-ahead-of-india-vs-australia-t20i-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुटे टिम डेविड, ट्रेनिंग सेशन में लगाए लंबे-लंबे छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुटे टिम डेविड, ट्रेनिंग सेशन में लगाए लंबे-लंबे छक्के
Sun, 18 Sep 2022 04:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 Sep 2022 04:48 PM IST
सार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलियाई ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डेविड बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वह वीडियो में लंबे-लंबे छक्के लगाते दिख रहे हैं। स्लॉग-स्वीप से लेकर लॉफ्टेड शॉट्स तक की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
टिम डेविड बल्लेबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। मोहाली में पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम तैयारियों में जुट गई है। ऑलराउंडर टिम डेविड भी इस सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगामी टी-20 विश्व कप के लिए डेविड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है और इससे पहले मिले मौके को वह पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं। डेविड के लिए खास बात यह है कि उन्हें आईपीएल खेलने का भी अनुभव है। वह 2021 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2022 में मुंबई इंडियंस टीम के साथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलियाई ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डेविड बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वह वीडियो में लंबे-लंबे छक्के लगाते दिख रहे हैं। स्लॉग-स्वीप से लेकर लॉफ्टेड शॉट्स तक डाउन द ग्राउंड से बैकफुट पुल तक, डेविड ने सुनिश्चित किया कि वह ट्रेनिंग सेशन में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
🔊 SOUND ON 🔊
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 18, 2022
Tim David whacking balls in Australian kit 🔥 #INDvAUS pic.twitter.com/q0n0C7OnpN
सिंगापुर में जन्मे डेविड को अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलना है। उन्होंने सिंगापुर के लिए 14 टी-20 खेले और 46.50 के औसत और 158.52 के स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 92 रन है। भारत के खिलाफ पहले टी-20 को लेकर ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह टिम डेविड को मोहाली में मेन इन ब्लू के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।
कमिंस ने कहा- हम मोहाली में हैं। हमारा ट्रेनिंग सेशन शानदार रहा। टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार जुड़े हैं और उन्हें देखकर अच्छा लगा। उन्होंने लंबे शॉट्स लगाए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कमिंस ने कहा- मैं उन्हें एक्शन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। डेविड ने पिछले दो साल के दौरान 86 टी20 मैचों में 168.40 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1,874 रन बनाए हैं। वह हर 4.5 गेंदों पर एक बाउंड्री लगाते हैं और 16-20 ओवरों के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.80 का रहता है।