फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Things to know about ICC under 19 world cup squad schedule teams and top players

ICC U19 वर्ल्ड कप: चार बार का चैंपियन भारत फिर से प्रबल दावेदार, जानें शेड्यूल सहित हर जानकारी

Fri, 17 Jan 2020 04:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Things to know about ICC under 19 world cup squad schedule teams and top players
भारत अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर के युवा क्रिकेटरों के बीच होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले की धूमधाम से दक्षिण अफ्रीका में शुरुआत हो गई है। 16 देशों के बीच होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए 19 साल से कम उम्र के खिलाड़ी अपने-अपने देश को विश्व विजेता बनाने के लिए तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम सबसे सफल

1998 से शुरू होकर हर दो साल के अंतराल में होने वाले इस विश्व कप का 13वां संस्करण शुक्रवार को शुरू हो गया। युवाओं के इस विश्व कप में भारत की टीम सबसे सफल रही है और अब तक चार बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। इस बार भी भारत की युवा टुकड़ी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान और नाइजीरिया नई टीमें

क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट को चार शहरों के आठ स्थानों पर खेला जाएगा और इस दौरान कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। 22 साल बाद दक्षिण अफ्रीका पूरे मुकाबले की मेजबानी कर रहा है। यहां 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और इस बार जापान और नाइजीरिया जैसी दो टीमों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

भारतीय मैच

भारतीय टीम को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जापान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया 19 जनवरी, रविवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

 
तारीख दिन विपक्षी  समय स्थान
19 जनवरी, 2020 रविवार श्रीलंका 1:30pm ब्लोएमफोंटेन 
21 जनवरी, 2020 मंगलवार जापान 1:30pm ब्लोएमफोंटेन 
24 जनवरी, 2020 शुक्रवार न्यूजीलैंड 1:30pm ब्लोएमफोंटेन 

कुछ ऐसी है भारतीय टीम

प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल।

भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर:
प्रियम गर्ग, यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई, अथर्व अंकोलेकर और ध्रुव चंद जुरेल

चार ग्रुप और 16 टीमें

टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले राउंड रोबिन फॉर्मेट के आधार पर खेले जाएंगे और हर ग्रुप की टॉप-दो टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। इसके अलावा ग्रुप की नीचे की दो टीमें आपस में एलिमिनेटर मुकाबले खेलेंगी और प्लेट लीग के तहत नौं से 16वें रैंक के लिए भिड़ेंगी।

 
ग्रुप-ए ग्रुप-बी ग्रुप-सी ग्रुप-डी 
भारत वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे अफगानिस्तान
श्रीलंका  ऑस्ट्रेलिया  पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड  इंग्लैंड बांग्लादेश यूएई 
जापान  नाइजीरिया स्कॉटलैंड कनाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed