फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   There is doubt over Steve Smith and Kane Williamson playing in PSL they not yet received approval from ECB

PSL: स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन के पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने पर संशय, अभी तक ECB से भी नहीं मिली मंजूरी

Tue, 07 Jan 2025 06:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Jan 2025 06:26 PM IST
सार

पीएसएल का आयोजन इस साल अप्रैल और मई में होगा। पीसीबी ने मंगलवार को कहा कि डेविड वार्नर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स और मुस्तफिजूर रहमान जैसे दिग्गज 11 जनवरी को खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के दौरान प्लेटिनम श्रेणी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
There is doubt over Steve Smith and Kane Williamson playing in PSL they not yet received approval from ECB
केन विलियम्सन-स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI/T20 World Cup

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियम्सन के पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने पर संशय है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को  अब तक इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्लेटिनम श्रेणी में ये खिलाड़ी शामिल
पीएसएल का आयोजन इस साल अप्रैल और मई में होगा। पीसीबी ने मंगलवार को कहा कि डेविड वार्नर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स और मुस्तफिजूर रहमान जैसे दिग्गज 11 जनवरी को खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के दौरान प्लेटिनम श्रेणी में शामिल होंगे। लीग की सर्वोच्च स्तर की इस श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट, रिले मेरेडिथ और स्टीव स्मिथ (पुष्टि होने पर) के साथ-साथ इंग्लैंड के आदिल राशिद, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, टॉम कुरेन और टॉम कोहलर-कैडमोर शामिल है। न्यूजीलैंड के फिन एलन, केन विलियम्सन (पुष्टि होने पर) और मार्क चैपमैन भी प्लेटिनम श्रेणी का हिस्सा हैं। इस श्रेणी में श्रीलंका के चरिथ असालंका और वेस्टइंडीज के शाई होप भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक स्मिथ और विलियम्सन पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण पीएसएल से हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब सिर्फ कर सकेंगे बल्लेबाजी
पीएसएल का आयोजन पहली बार आईपीएल के साथ होगा और पीसीबी उन बड़े विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें आईपीएल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन गेंदबाजी पर प्रतिबंध के कारण लीग में केवल बल्लेबाज के रूप में ही भाग ले सकेंगे। प्लेटिनम श्रेणी के अन्य खिलाड़ियों में क्रिस लिन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, टिम साउदी, कुसल मेंडिस, डेविड विली, उस्मान ख्वाजा, जैक क्रॉली, जेसन रॉय, माइकल ब्रेसवेल और एलेक्स हेल्स शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी और कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों को डायमंड और गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed