{"_id":"66d5724ba1f81091e9048711","slug":"test-cricket-is-getting-affected-by-t20-virender-sehwag-gave-answer-also-talked-about-womens-cricket-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virender Sehwag: टी20 से प्रभावित हो रहा टेस्ट क्रिकेट? सहवाग ने दिया जवाब, महिला क्रिकेट पर भी की बात, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virender Sehwag: टी20 से प्रभावित हो रहा टेस्ट क्रिकेट? सहवाग ने दिया जवाब, महिला क्रिकेट पर भी की बात, जानें
Mon, 02 Sep 2024 01:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:37 PM IST
सार
सहवाग ने टी20 की वजह से टेस्ट क्रिकेट पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की। सहवाग ने कहा- बल्लेबाजों का माइंड जरूर चेंज हुआ है टी20 से, क्योंकि टी20 में आप 20 ओवर में 200 रन बनाते हो। तो ये माइंडसेट टेस्ट क्रिकेट में जरूर बदला है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टी20 की वजह से टेस्ट क्रिकेट पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया। दरअसल, सोमवार को भारतीय दिग्गज अमर उजाला के खास कार्यक्रम संवाद में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सहवाग
- फोटो : PTI
साइबर सिटी गुरुग्राम में हुए इस कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियत, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व ओपनर और मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग भी पहुंचे और क्रिकेट से जुड़ी घटनाओं पर बात की। सहवाग ने टी20 की वजह से टेस्ट पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की। सहवाग ने कहा- बल्लेबाजों का माइंड जरूर चेंज हुआ है टी20 से, क्योंकि टी20 में आप 20 ओवर में 200 रन बनाते हो। तो ये माइंडसेट टेस्ट क्रिकेट में जरूर बदला है।
सवाल: क्या टी20 क्रिकेट का असर टेस्ट क्रिकेट पर पड़ रहा है कि खिलाड़ी जल्दी जल्दी खेलकर आउट हो जा रहे हैं?
जवाब: बल्लेबाजों का माइंड जरूर चेंज हुआ है टी20 से, क्योंकि टी20 में आप 20 ओवर में 200 रन बनाते हो। तो ये माइंडसेट टेस्ट क्रिकेट में जरूर बदला है। पहले तीन रन प्रति ओवर बनते थे और अब पांच या छह रन प्रति ओवर भी बनने लगे हैं। जिससे कि जल्दी रन बनते हैं और खिलाड़ी आउट भी होते हैं। इससे विकेट भी बहुत मिल रहे। तीन दिन में मैच भी खत्म हो रहे। ये एंटरटेनिंग भी है क्योंकि आप अगर एक टेस्ट मैच खेलने जा रहे हो तो मजा आ रहा है क्योंकि रन भी बन रहे हैं विकेट भी गिर रहे हैं तो मजा आ रहा है। मुझे भी टेस्ट क्रिकेट देखने में मजा आ रहा और जब ये मैच होते हैं तो टीवी के आगे बैठ जाता हूं।
सवाल: टी20 का असर टेस्ट क्रिकेट पर बहुत ज्यादा पड़ा है। आईसीसी भी सहमत है इस बात से। MCC के सुझाव भी आ रहे हैं, किस तरह के बदलाव आप देखते हैं?
जवाब: नहीं मैं तो किसी तरह का बदलाव नहीं देखना चाहता। टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसे लोग दिलचस्पी से देखने आते हैं, भले ही वह पांच दिन का हो।

इस दौरान पू्र्व दिग्गज बल्लेबाज ने महिला क्रिकेट पर भी बात की। उन्होंने बताया कि अगर वह बेहतर क्रिकेट खेलेंगी और विश्व कप जीतेंगी तो उनका नाम होगा। सहवाग ने कहा- एक अच्छी चीज है कि जो सैलरी भारतीय पुरुष खिलाड़ियों को मिलती है, उतनी ही भारतीय महिलाओं क्रिकेटरों को भी मिलती है।
सवाल: क्या आपको लगता है कि एक समय ऐसा आएगा जब महिला क्रिकेटर ज्यादा चर्चित हो जाएंगी?
जवाब: ज्यादा तो नहीं कहूंगा, लेकिन एक अच्छी चीज है कि जो सैलरी भारतीय पुरुष खिलाड़ियों को मिलती है, उतनी ही भारतीय महिलाओं क्रिकेटरों को भी मिलती है। अगर वह बेहतर क्रिकेट खेलेंगी और विश्व कप जीतेंगी तो उनका नाम और होगा। भारत में जो लड़कियां हैं वह इस खेल को अपनाएं ताकि बेहतर करियर बन सके।

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लेने वाले सहवाग ने हरियाणा में खेलों की संभावनाओं और विकास पर अपने विचार रखे। विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में शुमार रहे सहवाग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा के लिए भी खेल चुके हैं। नजफगढ़ के नवाब और आधुनिक क्रिकेट के जेन मास्टर के रूप में पहचाने जाने वाले सहवाग दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे हैं। वह टेस्ट मैच की एक पारी में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने यह कारनामा दो बार किया है।
2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 309 रन बनाए, जबकि 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 319 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सबसे तेज तिहरा शतक था, जिसमें उन्होंने 300 रन सिर्फ 278 गेंदों पर बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी सहवाग हैं। सहवाग ने कुल 90 छक्के लगाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर 84 छक्कों के साथ मौजूदा टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और 78 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं। वीरेंद्र सहवाग का वनडे मैचों में बैटिंग औसत 35.05 का है। वनडे में उनका सवांधिक स्कोर 219 रन है।