{"_id":"6773ad4980a0d17be900b5cb","slug":"tennis-ball-cricket-player-nadeem-dhanuri-interview-set-to-compete-in-legends-league-cricket-ten10-tournament-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten10: भाई को देखकर क्रिकेट खेलने के लिए हुए प्रेरित, अब एलएलसी टेन10 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं नदीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten10: भाई को देखकर क्रिकेट खेलने के लिए हुए प्रेरित, अब एलएलसी टेन10 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं नदीम
Thu, 06 Feb 2025 06:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:05 PM IST
सार
29 जनवरी 2025 को दिल्ली में हुए बोली कार्यक्रम में एलएलसीटेन10 की 12 टीमों ने 192 खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में चुना। जिसमें वाराणसी की काशी नाइट्स में स्टार बल्लेबाज नदीम धनूरी को चुना गया।
विज्ञापन
नदीम धानुरी
- फोटो : Nadeem Dhanuri
विस्तार
अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसी टेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। यह लीग उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है जो क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे हैं। खासतौर पर लोकल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह लीग हर मोहल्ले और कस्बों के क्रिकेट सितारों को बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी।
विज्ञापन
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 215 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। 192 खिलाड़ियों को 12 टीमों ने बोली लगातार खरीदा। हर टीम ने अपने स्क्वॉड में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी नदीम धनूरी आइकन प्लेयर के रूप में वाराणसी की काशी नाइट्स का हिस्सा बने। नदीम धनूरी से अमर उजाला डॉट कॉम ने विशेष बातचीत की, पेश हैं इसके प्रमुख अंश...
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाल - खेल में आपने अपना करियर बनाया है, इसके लिए किस चीज ने आपको प्रेरित किया। कोई विशेष घटना जिसने आपको प्रेरणा दी हो?
जवाब - मैं अपने बड़े भाई को देखकर प्रेरित हुआ। वो गांव में खेलते थे और उन्हें देखकर ही मैं क्रिकेट खेलना सीखा हूं। बचपन से मैं टेनिस बॉल क्रिकेट देखता आ रहा हूं और तभी से तय किया कि मुझे भी यही खेल खेलना है।
सवाल - जब आपने टेनिस बॉल क्रिकेट में करियर की शुरुआत की, तो आपको किन सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और आपने उन्हें कैसे पार किया?
जवाब - जब मैंने शुरुआत की थी तो मैं ट्रेन और बस से खेलने जाता था। ज्यादा सुविधा होती नहीं थी और बहुत सी ऐसी कठिनाईयां आई जिन्हें मैंने पार किया, लेकिन अब देखिए टेनिस बॉल क्रिकेट कितना आगे बढ़ गया है।
सवाल - अपनी टेनिस बॉल क्रिकेट जर्नी में आए कठिन पड़ावों को पार करने में आपको किस बात ने प्रेरित किया?
जवाब - घरवालों का इसमें काफी समर्थन रहा और मेरे को भी क्रिकेट खेलने की दिलचस्पी थी। मेरा बचपन से सपना था इस खेल को खेलने का। मुझे जब भी समय मिलता था मैं अभ्यास करता था और खेल में भाग लेता था।
सवाल - क्या कोई ऐसा विशेष क्षण या उपलब्धि थी जब आपको अहसास हुआ कि आप इस खेल में शीर्ष पर पहुंच सकते हैं ?
जवाब - पिछले पांच वर्षों में टेनिस बॉल क्रिकेट का माहौल बदला है, लाइव प्रसारण आया है और बड़े-बड़े टूर्नामेंट हो रहे हैं। एलएलसी टेन10 की शुरुआत भी हो रही है, ऐसी लीग आने से टेनिस बॉल क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। इससे ज्यादा लोगों को प्रेरणा मिल रही है कि अगर वो इस खेल में करियर बनाएंगे तो आगे तक जाने का मौका रहेगा।
सवाल - क्या आप ऐसी महत्वपूर्ण रणनीतियों को साझा कर सकते हैं जिन्होंने आपको अपने करियर में उन ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद की है जिन्हें आपने हासिल किया है?
जवाब - मैं तो यही कहूंगा कि आप सच्चे दिल से मेहनत करो, खूब अभ्यास करो क्योंकि अगर आप सच्चे दिल से मेहनत करोगे तो एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी।