{"_id":"62fcbd61ace40202b34d9db1","slug":"team-india-will-play-38-test-39-odi-and-61-t20-from-2023-to-2027-players-may-get-rest-in-august-2024","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC FTP: 2023 से 2027 के बीच 38 टेस्ट, 39 वनडे और 61 टी20 खेलेगा भारत, सिर्फ 2024 में अगस्त के महीने में आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC FTP: 2023 से 2027 के बीच 38 टेस्ट, 39 वनडे और 61 टी20 खेलेगा भारत, सिर्फ 2024 में अगस्त के महीने में आराम
Wed, 17 Aug 2022 03:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 03:40 PM IST
सार
आईसीसी के ताजा शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम अगले पांच साल में कम से कम 138 मैच खेलेगी। इसमें टेस्ट और वनडे मैचों की संख्या लगभग समान है, लेकिन टी20 मैचों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अगले पांच साल में सभी टीमों का टी20 शेड्यूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने साल 2023 से 2027 तक के लिए पुरुष क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम अगले पांच साल में द्विपक्षीय सीरीज में कुल कुल 138 मैच खेलेगी। इसमें 38 टेस्ट, 39 वनडे और 61 टी20 मैच शामिल हैं। भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में भी शामिल होगी। टी20 मैचों की संख्या से साफ है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। अगले पांच सालों में फिलहाल 2024 में अगस्त एकमात्र महीना है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है। इसके अलावा पांच साल तक हर महीने भारतीय खिलाड़ी किसी न किसी सीरीज या टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।
वनडे क्रिकेट की सीरीज भी खेली जाएंगी, लेकिन अधिकतर सीरीज तीन मैचों की होंगी। भारतीय टीम का कैलेंडर पूरी तरह से भरा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी, क्योंकि दोनों देशों के राजनीतिक संबंध अच्छे नहीं हैं।

2023 से 2027 के बीच सभी देशों के मैचों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला
अगले पांच सालों में कुल 777 मैच
आईसीसी के सभी 12 देश अगले पांच सालों में मिलकर कुल 777 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। इसमें 173 टेस्ट, 281 वनडे और 323 टी20 मैच शामिल हैं। जबकि, मौजूदा चक्र (2018-2022) में कुल 694 मैच हैं। इसमें आईसीसी की अगली दो टेस्ट चैंपियनशिप, आईसीसी के कई टूर्नामेंट, द्विपक्षीय और तीन देशों की सीरीज भी शामिल हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होंगे पांच टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहले यह सीरीज चार टेस्ट मैच की होती थी। इसके अलावा भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा दोनों देशों के साथ भारत टी20 फॉर्मेट में भी पांच मैचों की सीरीज खेलेगा, क्योंकि विज्ञापन के लिहाज से टी20 में अच्छी कीमत मिलती है।
अगले साल जुलाई-अगस्त के महीने में भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इसमें दो टेस्ट, वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। इसके अलावा 2024 में जनवरी से मार्च के बीच इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी।

2023 की शुरुआत में भारत का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम 2023 की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी। इसके बाद भारत दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा, जिसमें पांच टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। 1991 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सितंबर 2024 में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मौजूदा सीरीज को मिलाकर भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप से पहले 27 वनडे मैच खेलेगी। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की घरेलू सीरीज और टी20 विश्व कप के ठीक बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी शामिल है। यह टूर्नामेंट अक्तूबर और नवंबर के महीने में होगा और इसकी मेजबानी भारत के पास है।