फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India slip down to 5th place in WTC points table, below Pakistan and Bangladesh; SA on top after win

WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर, भारत को भारी नुकसान, पाकिस्तान-बांग्लादेश की रैंकिंग भी हम से बेहतर

Fri, 29 Dec 2023 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 08:40 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत का काफी फायदा हुआ है। टीम सीधे शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत हैं। टीम ने अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है।

विज्ञापन
Team India slip down to 5th place in WTC points table, below Pakistan and Bangladesh; SA on top after win
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में शिकस्त झेलनी पड़ी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में भारतीय टीम को पारी और 32 रनों से हरा दिया। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के पास 163 रन की बढ़त थी। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार से टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया शीर्ष पर थी। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम पांचवें स्थान पर लुढ़क गई थी। वहीं, आईसीसी ने भी स्लो ओवर रेट के लिए भारत के दो अंक काट लिए। इससे भारत छठे स्थान पर लुढ़क गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया से हार का बावजूद पाकिस्तान टीम छठे स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन

Team India slip down to 5th place in WTC points table, below Pakistan and Bangladesh; SA on top after win
जश्न मनाते दक्षिण अफ्रीकी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और बांग्लादेश के बाद छठे स्थान पर लुढ़क गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत का काफी फायदा हुआ है। टीम सीधे शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके 12 अंक और 100 अंक प्रतिशत हैं। टीम ने अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम के पास 16 अंक थे, लेकिन आईसीसी के दो अंक काटने के बाद टीम इंडिया के 14 अंक रह गए और 38.89 अंक प्रतिशत है। टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में अभी तक कुल तीन टेस्ट खेले हैं। इस दौरान टीम ने एक टेस्ट जीता और एक ड्रॉ रहा। एक में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India slip down to 5th place in WTC points table, below Pakistan and Bangladesh; SA on top after win
पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम 61.11 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड की टीम 50 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे और बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 41.67 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें और वेस्टइंडीज 16.67 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड आठवें और श्रीलंका नौवें स्थान पर है। रोहित शर्मा की टीम दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के लक्ष्य के साथ आई थी, लेकिन महज तीन दिन में ही पहला टेस्ट हारने के साथ उम्मीदों पर पानी फिर गया। भारतीय बैटिंग यूनिट को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने धराशाई कर दिया, जबकि गेंदबाज मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके।

विज्ञापन

Team India slip down to 5th place in WTC points table, below Pakistan and Bangladesh; SA on top after win
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इसे भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका करार दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर (185), कागिसो रबाडा (आठ विकेट), नांद्रे बर्गर (सात विकेट), मार्को यानसेन (नाबाद 84 और चार विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने 101 रन का योगदान दिया था। दूसरी पारी में विराट कोहली 76 रन के साथ भारत के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed