फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india skipper rohit sharma statement on fielding after won 2nd t20 match against bangladesh

कप्तान रोहित का सिरदर्द बना टीम इंडिया का यह डिपार्टमेंट, बोले- 'नहीं किया सुधार तो बुरा होगा अंजाम'

Fri, 09 Mar 2018 12:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
team india skipper rohit sharma statement on fielding after won 2nd t20 match against bangladesh
रोहित शर्मा

निदाहास टी-20 ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश पर शानदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने कोलंबो के मैदान पर बांग्लादेश को छह विकेट से हराया। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम की जीत में सबसे अहम किरदार अदा किया।

विज्ञापन


इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। इसके बाद मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के सामने रखा।
विज्ञापन


शिखर धवन के तूफानी अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने महज 18.4 ओवर्स में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। धवन ने 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन की लाजवाब पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

team india skipper rohit sharma statement on fielding after won 2nd t20 match against bangladesh
शिखर धवन

वहीं पिछले मैच में निराश करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट ने 4 ओवर में 38 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। वहीं युवा खिलाड़ी विजय शंकर के खाते में दो विकेट आए। मैच का परिणाम सामने आने के बाद दाएं हाथ के मीडियम पेसर विजय शंकर, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेशी कप्तान महमदुल्लाह ने मैच में हार-जीत के अंतर को अपने शब्दों में बयां किया।

विजय शंकर
4 ओवर में 32 रन देकर दो कीमती विकेट लेने वाले टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर विजय शंकर ने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी में अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। गेंदबाजी करने के लिए यह काफी अच्छी विकेट थी। विकेट पर बल्लेबाजों को शॉर्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी खेलने में काफी परेशानी हो रही थी। हमने नई गेंद के साथ बीच के ओवरों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। अब टीम अगले मैच में भी पूरी रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।'

team india skipper rohit sharma statement on fielding after won 2nd t20 match against bangladesh
रोहित शर्मा

महमदुल्लाह
बांग्लादेश के कप्तान महमदुल्लाह ने कहा, 'टीम इंडिया के खिलाफ हमारी बल्लेबाज अच्छी नहीं रही। हमें करीब 30 रन और स्कोर बोर्ड पर लगाने चाहिए थे। इस विकेट पर रन कैसे स्कोर किए जाएं, इसके बारे में हमें सोचना होगा। हालांकि गेंदबाजों ने अपना काम अच्छा किया। इस समय एक जीत हमारी टीम में फिर से नई जान फूंक सकती है।'

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'दूसरे मैच में टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। हमने जैसा सोचा था शुरू से लेकर आखिर तक बिल्कुल वैसा ही हुआ। हमने श्रीलंका के खिलाफ हुई अपनी गल्तियों पर ध्यान दिया, जिससे हमें काफी मदद मिली। टीम के सभी गेंदबाजों ने भी अपना काम अच्छा किया। हालांकि टीम के फील्डिंग एफर्ट से मैं थोड़ा दुखी हूं। इस डिपार्टमेंट में अभी हमें और काम करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed